12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान: नवाज शरीफ का हवाई टिकट रद्द, इलाज कराने नहीं जा सके लंदन

नवाज शरीफ इलाज कराने के लिए आज लंदन रवाना होने वाले थे नवाज शरीफ का नाम ECL में शामिल होने की वजह से वे लंदन नहीं जा सके

2 min read
Google source verification
nawaz_sharif.jpeg

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और इलाज कराने के लिए मंगलवार को लंदन जाने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर वे लंदन नहीं जा सके।

दरअसल, सरकार नवाज शरीफ का नाम 'एग्जिट कंट्रोल लिस्ट' (ECl) से निकालने पर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस मुद्दे पर कैबिनेट की उपसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में भी कोई फैसला नहीं किया जा सका है। लिहाजा वे लंदन नहीं जा सके।

ECL में नवाज शरीफ का नाम

बता दें कि ईसीएल में उन लोगों का नाम शामिल है जिन पर आपराधिक मामलों के कारण पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगी हुई है। अब भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए जा चुके नवाज शरीफ का नाम भी इस लिस्ट में है।

नवाज शरीफ को लेकर पार्टी चिंतित, लंदन ले जाने में हो रही देरी की वजह बिगड़ सकती है तबीयत

नवाज शरीफ की गंभीर हालत को देखते हुए अदालत ने इलाज के लिए उन्हें आठ हफ्ते की जमानत दी हुई है। शरीफ के परिजन उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाना चाहते हैं लेकिन ईसीएल संबंधी कानूनी बाध्यता के कारण वे मंगलवार को भी ऐसा नहीं कर सके।

रद्द कराना पड़ा टिकट

नवाज शरीफ को मंगलवार को कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा होते हुए लंदन के लिए रवाना होना था। लेकिन, ईसीएल में नाम होने की वजह से वह नहीं जा सके और उनकी कंफर्म टिकट को एक बार फिर रद्द कराना पड़ा।

नवाज के परिजनों का कहना है कि लंदन रवानगी में देरी से उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि लंदन के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराए जाने के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

नवाज शरीफ की लंदन रवानगी में सरकार के कारण हुई देरी, इलाज टलने बिगड़ सकती है हालत

इससे पहले शरीफ की रविवार (10 नवंबर) और सोमवार (11 नवंबर) की उड़ानों को रद्द करना पड़ा और आज (मंगलवार को) भी वह लंदन नहीं रवाना हो सके।