13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान: आर्मी एक्ट संशोधन को मिली मंजूरी, निचले सदन में विधेयक पारित

Pakistan Parliament नेशनल असेंबली ने आर्मी एक्ट 1952 में संशोधन करने वाले तीन विधेयकों को पारित किया सरकार के इस फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों ने संसद स वॉकआउट किया

2 min read
Google source verification
pakistan parliament

pakistan parliament (file photo)

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बाजवा के सेवा विस्तार को लेकर मचे घमासान के बीच पाकिस्तान की संसद ने आर्मी एक्ट संशोधन को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने मंगलवार को आर्मी एक्ट 1952 में संशोधन करने वाले तीन विधेयकों को पारित कर दिया। इन विधेयकों में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों व ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन की सेवा अवधि में विस्तार और इससे संबद्ध अन्य मुद्दों से जुड़े प्रावधान किए गए हैं।

पाकिस्तान: FATF के मापदंडों को पूरा करने के लिए संसद में प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया विरोध

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सेना (संशोधन विधेयक) 2020, पाकिस्तान वायुसेना (संशोधन विधेयक) 2020 और पाकिस्तान नौसेना (संशोधन विधेयक) 2020 पर सरकार और विपक्ष में सहमति बन गई और इन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया।

रबर स्टैंप की तरह काम कर रही है संसद: सांसद मोहसिन डावर

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन विधेयकों के पारित होने से पहले धार्मिक राजनैतिक दल जमाते इस्लामी पाकिस्तान और जमीयते उलेमाए इस्लाम (फजल) के सांसदों ने सदन से बहिर्गमन किया और कहा कि यह 'सेलेक्टेड सरकार' है और सदन भी 'फर्जी' है।

इन दलों के साथ सदन से बहिर्गमन करने वाले उत्तरी वजीरिस्तान के सांसद मोहसिन डावर ने एक ट्वीट में कहा कि उन लोगों ने सदन से बाहर निकलने से पहले विधेयकों के खिलाफ वोट दिया था।

डावर ने ट्वीट में कहा, 'संसद रबर स्टैंप की तरह काम कर रही है। स्पीकर ने असहमति जताने वालों को अपना पक्ष तक नहीं रखने दिया। यह पाकिस्तान के संसदीय इतिहास के काले दिनों में से एक है। इससे उबरने में लंबा वक्त लगेगा।’

पाकिस्तान: अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर PAK को भारत की नसीहत, तिलमिलाए इमरान खान

सदन में स्पीकर असद कैसर ने संशोधन विधेयकों के हर हिस्से को पढ़कर सुनाया और फिर इन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया।

सीनेट में बुधवार को पेश किया जाएगा बिल

इसके पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने सैन्य प्रमुखों के सेवा विस्तार की शक्ति प्रधानमंत्री को देने वाले इन विधेयकों में कुछ संशोधन सुझाए। लेकिन, रक्षा मंत्री परवेज खटक ने विपक्ष से अनुरोध किया कि 'राष्ट्र के हित में और क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर इन संशोधनों को वापस लेकर एकजुट राष्ट्र का संदेश दें।' इसके बाद विपक्षी दल ने अपने सुझाए संशोधनों को वापस ले लिया। विपक्ष के इस कदम की सत्ता पक्ष ने जमकर प्रशंसा की।

इन विधेयकों को संसद के ऊपरी सदन सीनेट में भी मंगलवार को पेश किया गया जहां से इसे सदन की रक्षा मामलों की स्थाई समिति के पास भेज दिया गया। सीनेट में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष की इन विधेयकों पर सहमति बन गई है और माना जा रहा है कि कल (बुधवार को) सीनेट भी इन्हें पास कर देगी।

सुलेमानी के मारे जाने के बाद सतर्क हुआ पाक, कहा-अपनी धरती से किसी तरह की कार्रवाई की अनुमति नहीं देंगे

इन विधेयकों की जरूरत इस वजह से पड़ी क्योंकि देश के सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में सरकार को आदेश दिया है कि वह सेना प्रमुख के सेवा विस्तार व इससे जुड़े मामलों पर छह महीने के भीतर संसद में एक स्पष्ट कानून बनाए। अदालत ने इसी शर्त के साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के लिए छह महीने का सेवा विस्तार मंजूर किया है।