उल्लेखनीय है कि अमरीका ने बीते शुक्रवार की सुबह बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलते काफिले पर हमला किया था, जिसमें ईरान के कुद्स बल के प्रमुख कासिम सुलेमानी मारे गए थे। इस हमले में इराक के सबसे ताकतवर अर्द्धसैनिक बल हशद अल साबी के उप प्रमुख की भी मौत हो गई। सुलेमानी के मारे जाने के बाद से ईरान और अमरीका के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है।