15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी सेना में कोरोना का खौफ, आठ अधिकारी पॉजिटिव पाए गए

Highlights पाक सैन्य के अफसरों ने ड्यूटी पर जाने से किया इनकार पाक में कोरोना वायरस के अब तक 30 मामले सामने आए। पाक आर्मी के कई अधिकारी इस वायरस की चपेट में हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
pakistan army

पाकिस्तानी सेना के जवान।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशानी में डाल रखा है। पूरे विश्व में खौफ का माहौल है। पाक सेना इस वायरस से काफी अधिक परेशान है। इमरान की सेना वायरस के डर से ड्यूटी पर जाने से डर रही है। पाक आर्मी के कई अफसर भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में दूसरे सैनिकों और अधिकारियों ने ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया है।

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी के पहल का PAK ने किया स्वागत, कहा- मिलकर इससे लड़ेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस से पाक आर्मी भी अछूति नहीं है। पाकिस्तान आर्मी के कम से कम आठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन लेफ्टिनेंट कर्नल, दो कर्नल,दो ब्रिगेडियर और एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

पाक स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर में जांच के दौरान अधिकारी कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए हैं। अब तक पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में आज से केवल तीन एयरपोर्ट संचालित होंगे। अब तक वहां लगभग 9 लाख लोगों की जांच कराई जा सकी है।

सिंध प्रांत में कोरोना के कहर के कारण 16 मई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के मैच आइसोलेशन में खेले जाएंगे यानी दर्शक वहां मौजूद नहीं होंगे। दुनियाभर में अब तक इस खतरनाक वायरस से 1लाख 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। WHO ने इसे महामारी घोषित कर दी है। भारत ने भी कोरना वायरस को राष्ट्रीय आपदा बताया है। इससे वायरस से निपटने के प्रयास तेज होंगे।