
भारत को पाकिस्तानी सेना की चेतावनी, 'डिप्लोमेसी फेल हुई तो जंग तय'
इस्लामाबाद। भारत-पाक सीमा पर लगातार तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना ने चेतावनी दी है। सेना की मीडिया विंग से आए एक बयान में कहा गया, 'हमारी रक्षात्मक नीति और शांति के प्रयासों को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। जब डिप्लोमेसी फेल होती है तभी जंग होती है।' हालांकि इस बयान के साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फिलहाल भारत के साथ युद्ध की कोई संभावना नहीं है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु संपन्न हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत पर शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं होने और संघर्षविराम संधि के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।
भारत पर लगाया संघर्षविराम के उल्लंघन का आरोप
यह बयान पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। गफूर ने 2018 में अब तक भारत पर 1,077 बार संघर्षविराम उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया। पाकिस्तान ने यह आरोप तब लगाया है जब लगातार भारतीय चौकियों और सीमा पर बसे गांवों को निशाना बनाया जा रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश में पाकिस्तानी सेना की तरफ से कई बार युद्धविराम संधि का उल्लंघन किया है जिससे कई भारतीय सैनिकों और नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
'पाकिस्तान ने वार्ता की कोशिश की लेकिन लिए तैयार नहीं'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गफूर ने भारत पर वार्ता के लिए तैयार नहीं होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि शांति वार्ता के लिए भारत की तरफ से कई बार कोशिशें हो चुकी हैं, लेकिन अब भारत का स्पष्ट रुख है कि आतंक और शांति वार्ता दोनों एक साथ नहीं चल सकते।
Published on:
05 Jun 2018 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
