10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : किन्नर समाज की मुखिया आई आगे, सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज

जबरन किन्नर बनाने के आरोपों को किन्नर समाज की मुखिया रानीबाई ने सिरे से खारिज कर दिया है।

2 min read
Google source verification
kinner community

kinner community

बीकानेर . किन्नर समाज की ओर से एक युवक को जबरन किन्नर बनाने के आरोपों को किन्नर समाज की मुखिया रानीबाई ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो युवक जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगा रहा है वह युवक पहले से किन्नर था, उसके परिवार वाले उसे रविना के नाम से पुकारते थे।

अब युवक ने इलाका बांटने और गद्दी हथियाने के लिए विषाक्त पदार्थ खाया और जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगा रहा है जो निराधार है। यह बात रानीबाई ने रविवार को सिंगियों का चौक स्थित मंगलामुखी नाजर किन्नर समाज की हवेली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

किन्नरों के बनेंगे आइकार्ड

रानीबाई ने कहा कि मंगलवार को किन्नर समाज की बैठक बुलाई है, जिसमें मंगलामुखी नाजर किन्नर समाज संस्था की ओर से किन्नरों के आई कार्ड बनाए जाएंगे। इससे असली और नकली किन्नरों की पहचान की जा सके। फर्जी किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर पांच जून को देशभर के किन्नर बीकानेर में एकत्रित होंगे और महारैली निकालेंगे। इतना ही नहीं इंसाफ नहीं मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा।

आमजन रहें फर्जी किन्नरों से सावधान
उन्होंने कहा कि बीकानेर में केवल छह ही किन्नर हैं। इसके अलावा जितने भी हैं सभी फर्जी हैं। वे किन्नर न तो हमारी संस्था और न ही हमारी गद्दी के तहत आते हैं। ऐसे किन्नर समाज में अवैध वसूली कर वास्तविक किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं। वास्तविक किन्नर होली या दीपावली पर ही बधाई के लिए बाजार में निकलता है।

आम दिन किन्नर दुकान या घर पर जाकर किसी से वस्तु या रुपयों की मांग नहीं करता है। अगर किसी जजमान के यहां शुभकार्य है जो बधाई लायक है तो सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही बधाई लेने आएगा। इस तय समय के अलावा कोई किन्नर बधाई के नाम पर वसूली करता है तो वह असली किन्नर नहीं है। आमजन ऐसे किन्नरों से सावधान रहें।