10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम वैज्ञानिकों ने जताई आशंका, तपती मरूधरा के इन हिस्सों में बारिश देगी गर्मी से राहत!

प्रदेश में लू का कहर, कूलर भी फेल...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jun 04, 2018

rain

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में रविवार को गर्म हवाओं ने झुलसा दिया। लू के थपेड़ों से सडक़ों पर अघोषित कफ्र्यू लगा रहा। कूलर भी जवाब दे गए। हालांकि अधिकतर जगह 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, फिर भी लू से 50 डिग्री से. जैसी गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री से. तथा राजधानी जयपुर में 43.7 डिग्री से. रहा। कई जगह अंधड़ ने परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी गर्मी के हाल ऐसे ही बने रहने की संभावना है। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में बदल रहे मौसम के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव होने की उम्मीद है। जिसके चलते उत्तर पूर्वी हिस्से में अगले एक दो दिन में छितराई बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बीच के दो दिन हलकी बाशि से राहत मिल सकती है।


यहां आंधी-बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड, यूपी, मप्र, छग, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में बारिश और आंधी की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। सूरत में रविवार तडक़े बारिश के दौरान दो जनों की मौत हो गई। भारतीय नौसेना ने रविवार को यमन के सोकोट्रा द्वीप पर चक्रवात में फंसे 38 भारतीयों को बाहर निकाल लिया है।


जयपुर में चलेगी धूलभरी हवाएं
राजधानी में बीती रात से आसमान में छाई धूल ने आज सुबह धूप की तपिश को थोड़ा कम दिया। सुबह पुरवाई हवा भी चली जिसके असर से गर्मी के तेवर कुछ कम रहे। आज
सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं स्थानीय मौसम केंद्र ने आज शहर में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई है जिसके कारण आज
शहर के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आने की उम्मीद है।

प्रमुख शहरों का पारा: तापमान डि.से.
चूरू 47.0
बीकानेर 46.7
बारां 46.0
बूंदी 46.0
झालावाड़ 45.0
जैसलमेर 45.0
कोटा 44.7

प्रतापगढ़ में तापमापी का बढ़ा पारा
प्रतापगढ़ जिले में तापमापी का पारा काफी बढ़ा हुआ है। रोजाना अधिकतम तापमान 43 से 45 तो न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिसके चलते तेज गर्मी पड़ रही है। आग उगलता सूरज और दिनभर चलते लू के थपेड़े कभी भी, किसी को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं।