नई दिल्ली। पाकिस्तान ने तरक्की की राह में एक और नया अध्याय जोड़ लिया है। पाकिस्तान ने मंगलवार को देश की पहली वाणिज्यिक उड़ान उतारने के साथ नवनिर्मित इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने मंगलवार को इस नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए देश को समर्पित किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक विमानन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान कराची से आने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की थी, जो यहां सुबह 11 बजे उतरी। वहीं, नए हवाईअड्डे से पीआईए की एक और उड़ान कराची के लिए 12.30 बजे प्रस्थान कर गई।