
इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर मामले पर पूरी दुनिया से करारी मात खाने के बाद असहाय हो चुके पाकिस्तान अब जिहाद और प्रोक्सी वॉर के जरिय भारत को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जिहाद और परमाणु हमले की बात कई बार दोहरा चुके हैं।
इसी कड़ी में अब पाकिस्तान ने अपने स्पेशल फोर्स के 100 कमांडो को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास भेज दिया है। इसके मद्देनजर यह आशंका जाहिर की जा रही है कि पाकिस्तान किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की हरकतों के देखते हुए भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पाकिस्तान की ओर से LoC में की जा रही हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने सीमा पर सभी चौकियां अलर्ट कर दिया है।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना ने केरन और माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी बैट टीम की कार्रवाई को नाकाम कर दिया था।
इन इलाकों में पाक ने की कमांडो की तैनाती
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हमले की साजिश रच रहा है, लिहाजा LoC के करीब अपने कमांडो की तैनाती कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने गुजरात के सरक्रीक इलाके के ठीक सामने एसएसजी कमांडो को तैनात किया है।
इसके अलावा पाकिस्तान ने इकबाल-बाजवा पोस्ट पर भी अपने कमांडो को तैनात किया है। सूत्रों ने अनुसार, पाकिस्तान भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।
यह भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की एसएसजी कमांडो भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की मदद करेंगे।
मालूम हो कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 के दशक में सरक्रीक विवाद शुरू हुआ था। दरअसल, भारतीय राज्य गुजरात और पाकिस्तान के राज्य सिंध के बीच स्थित सरक्रीक 60 किलोमीटर लंबी दलदली जमीन को लेकर दोनों देशों में विवाद है, जिसे सरक्रीक विवाद के नाम से जाना जाता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
28 Aug 2019 10:21 am
Published on:
27 Aug 2019 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
