फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 समिट की बैठक के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि कश्मीर पर किसी भी तीसरे देश के मध्यस्थता की हमें जरूरत नहीं, इसे हम आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि वे द्विपक्षीय तरीके से इस मामले को सुलझाएंगे। वह किसी तीसरे देश को कष्ट देना नहीं चाहते।