24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल अवधि बढ़ाने में लगी पार्टी

पत्नी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व पीएम नवाज शरीफ को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:35 PM IST

nawaz sharif

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल अवधि बढ़ाने में लगी पार्टी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल अवधि सोमवार को खत्म हो रही है। उनकी पार्टी पीएमए (एन) इसे नवाज की पत्नी कुलसुम के निधन के 40वें दिन तक बढ़वाने के प्रयास में लगी है, ताकि वे शोक में शामिल हो सकें। एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार- गले के कैंसर के कारण कुलसुम का लंदन में पिछले मंगलवार को निधन हो गया था। उन्हें जट्टी उमरा स्थित शरीफ परिवार के आवास पर दफनाया गया। यहीं पर उनके ससुर मियां शरीफ की भी कब्र है।

निर्मला सीतारमण को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, उत्तराखंड के दौरे पर थीं रक्षा मंत्री

बता दें, शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (रिटा.) एम सफदर भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए थे। इसके बाद से वे अडियाला जेल में बंद थे। उन्हें कुलसुम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। बाद में इसकी अवाधि तीन दिन के लिए बढ़ाई गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- पंजाब गृह विभाग ने पैरोल की अवधि अतिरिक्त पांच दिनों के लिए बढ़ा दी थी। पाकिस्तान के एक बड़े मीडिया हाउस ने सूत्रों के हवाले से छापा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ उनकी पैरोल अवधि को और बढ़वाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री बनने के एक महीने बाद ही इमरान खान की खिंचाई शुरू, मीडिया ने उठाए गंभीर सवाल

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (रिटा.) मोहम्मद सफदर को कुलसुम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई थी। उसके बाद पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने उनकी पैरोल की अवधि को तीन दिन और बढ़ा दिया था। अडियाला जेल से रिहा होने के बाद वे लाहौर पहुंचे थे।

भूटान चुनाव पर भारत की नजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते हैं दौरा

तब एक मीडिया रिपोर्ट में पंजाब प्रांत के मुख्‍यमंत्री उसमान बजदर ने कहा था कि- नवाज, मरियम और सफदर की पैरोल अवधि तीन दिन के लिए बढ़ाई जा रही है और हम तीनों को पैरोल पर रिहा करने को लेकर कानून का पालन कर रहे हैं। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया था कि नवाज के जट्टी उमरा स्थित निवास को उप-जेल घोषित किया गया है।