गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले नवाज शरीफ अपनी बीमार बीवी कुलसुम नवाज के पास लंदन में थे, लेकिन पाक में उनके और उनकी बेटी के खिलाफ एक अदालत की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद वह अपनी बेटी मरियम के साथ अपने देश लौट रहे हैं। कुलसुम नवाज को गले का कैंसर है, पिछले साल उनके इस बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था।