
जनरल वीके सिंह ने पाक को चेताया, आतंक पर रोक न लगाने पर बातचीत संभव नहीं
नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने नवनिर्मित पाकिस्तान सरकार से दो टूक कहा है कि बातचीत के रास्ते तभी खुल सकते हैं, जबतक पाक अपने यहां पनप रहे आतंकवादा पर रोक लगाए। जब तक पाकिस्तान इन शर्तों को नहीं मानता तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान के चुनाव में जीत के बाद परिवर्तन की संभावनाओं पर बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। संवाद तब होगा जब पर्यावरण इसके लिए अनुकूल बना दिया गया हो।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई बार धोखा दे चुका है। बातचीत की पहल करने के बावजूद पाकिस्तान ने हमेश पीठ में खंजर भोका है। उन्होंने कहा कि नई सरकार की कार्यशैली तय करेगी कि वह भारत से किस तरह के रिश्ते बनाना चाहती है।
क्या आप सभी को बदलाव की उम्मीद है
सरकार में बदलाव के बाद भी आतंकवादियों द्वारा निरंतर घुसपैठ के प्रयासों पर बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि क्या आप सभी को बदलाव की उम्मीद है? यदि कोई व्यक्ति सेना द्वारा आगे बढ़ता है, तो सेना अभी भी नियम बनाती है। चलो प्रतीक्षा करें और देखें कि चीजें कैसे चलती हैं,चाहे कोई व्यक्ति सेना के नियंत्रण में रहता है या नहीं। इमरान खान पर बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि अगर सरकार का मुखिया सेना के इशारों पर चलने पर मजबूर है तो कोई बदलाव संभव नहीं है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को छोड़कर शांति के प्रयास में जुटे और पड़ोसी देश के साथ अच्छे रिश्ते कायम करे।
पाकिस्तान में इमरान के लिए चुनौती
पाकिस्तान के पीएम बनने के बाद इमरान खान से उम्मीद लगाई जा रही है कि वह भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। मगर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई भी संकेत नहीं मिले हैं। उलटे सैन्य दिवस के मौके पर सेना प्रमुख कमर बाजवा ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को चुनौती देने की बात कह डाली थी। इस मौके पर इमरान खान भी वहां मौजूद थे। पाक मीडिया के अनुसार इमरान के आने के बाद हालात में बहुत बड़ा बदलाव आने की उम्मीद कम ही है।
Published on:
17 Sept 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
