3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुशर्रफ के बाद अब पाक चुनाव आयोग ने किया इमरान खान का भी नामांकन रद्द, बताई ये वजह

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। आयोग ने इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल एन नेता शाहिद खाकान अब्बासी का भी नामांकन रद्द किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 10:20 AM IST

Pakistani EC rejects nomination of imran khan due to this reason

मुशर्रफ के बाद अब पाक चुनाव आयोग ने किया इमरान खान का भी नामांकन रद्द, बताई ये वजह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान का नामांकन खारिज कर दिया। आयोग ने इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल एन नेता शाहिद खाकान अब्बासी का भी नामांकन रद्द किया था। बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं।

इस वजह से रद्द हुआ नामांकन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों की माने तो निर्वाचन अधिकारी ने इस्लामाबाद के एनए-53 के लिए अब्बासी और उनके वैकल्पिक उम्मीदवार सरदार महताब का नामांकन पत्र खारिज कर दिए। नामांकन रद्द करने के पीछे का कारण दोनों उम्मीदवारों की आयोग के सामने जरूरी हलफनामा दायर करने में असफलता है। इस मामले में एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब्बासी ने अपने कागजातों को जमा करते समय टैक्स रिटर्न की जानकारी उपलब्ध नही कराई थी।

कोर्ट के फैसले ने फेरा परवेज मुशर्रफ के उम्मीदों पर पानी

आपको बता दें कि रिटर्निग अफसर मुहम्मद खान ने मंगलवार को ही परवेज मुशर्रफ का भी नामांकन रद्द कर दिया था। अफसर ने कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए ये फैसला लिया। ये फैसला 2013 में पेशावर हाईकोर्ट ने सुनाया था, जिसमें मुशर्रफ के ताउम्र चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

इंडोनेशिया: हफ्तेभर में नाव डूबने की दूसरी घटना, अबतक 94 लापता

फैसले के खिलाफ 22 जून तक अपील करने का समय

नामांकन रद्द होने से मुशर्रफ रिटर्निग अफसर के फैसले के खिलाफ वे 22 जून तक अपील कर सकते हैं। परवेज मुशर्रफ ने खैबर पख्तूनख्वा की चितराल सीट से नामांकन पेपर भरा था। मुशर्रफ के अलावा अब्बासी समेत अन्य उम्मीदवारों ने दावा किया है कि वे बुधवार को चुनाव ट्रिब्यूनल में फैसले को चुनौती देंगे। ट्रिब्यूनल इन सभी के अपील पर 27 जून तक अपना फैसला सुना सकता है। बता दें कि वैध उम्मीदवारों की सूची 28 जून को प्रकाशित की जाएगी और साथ ही चुनाव से अपनी दावेदारी वापस लेने की आखिरी तारीख 29 जून निर्धारित की गई है। इन सब प्रक्रियाओं के बाद 30 जून को प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट प्रकाशित की जानी है।

अभी कार्यवाहक सरकार के भरोसे है पाक की सत्ता

गौरतलब है कि पाक में नवाज शरीफ के इस्तीफे के बाद अबतक कार्यवाहक सरकार सत्ता चला रही है। वहां ये यह लगातार दूसरा कार्यकाल है जब चुनी हुई सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर पाई है।