भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी के पानी के बंटवारे को लेकर बनाए गए पर्मानेंट इंडस कमीशन (पीआईसी) में दोनों देशों के अधिकारी शामिल हैं। इस आयोग की बैठक हर साल होती है। गौरतलब है कि यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1960 के सिंधु जल समझौते का हिस्सा है। इसी समझौते के तहत तहत भारत, पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चेनाब नदी का पानी देता है।