इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज व दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर अवान के आवासों को उप-जेल घोषित करने की मांग की गई है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को याचिका दाखिल की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के बैरिस्टर जफरुल्ला खान ने यह याचिका दाखिल की। इसमें खान ने आग्रह किया है कि चूंकि शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला अभी लंबित है, इसलिए उनके निवास को उप-जेल घोषित किया जा सकता है।