5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान की इमेज सुधारने नेपाल पहुंचे PM अब्बासी, मांग सकते हैं यह मदद

विशेषज्ञ पाकिस्तानी पीएम खाकानी के इस दौरे को भारत के सामने चुनौती के रूप में भी देख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Pak PM abbasi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी नेपाल के दौरे पर हैं। वे कल शाम 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां पहुंचे। यह पहला मौका है जब नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद पाकिस्तानी PM नेपाल पहुंचे हैं। जानकार इसे भारतीय कूटनीति के सामने चुनौती के रूप में भी देख रहे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के करीबी राजन भट्टाराई के अनुसार- अब्बासी के दौरे का कार्यक्रम कम समय में बना। यह नेपाल के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की आतुरका को दर्शाता है। हालांकि दोनों देशों की ओर से इस दौरे के उद्देश्य का खुलासा नहीं किया गया है। किंतु सरकारी अधिकारियों का कहना है कि- अब्बासी के दौरे का उद्देश्य पिछले दो साल से रुकी हुई सार्क प्रक्रिया का आगे बढ़ाना है।

जानकारों के अनुसार- पाकिस्तान इसके माध्यम से दो उद्देश्य साधना चाहता है। पहला- वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपनी छवि सुधारना चाहता है। दूसरा- नेपाल वर्तमान में सार्क का अध्यक्ष है। ऐसे में रुकी हुई प्रक्रिया को बहाल करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। PM अब्बासी इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन के आयोजन को लेकर नेपाल के पीएम ओली से मदद मांग सकते हैं।

बता दें, साल 2016 पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन होना था। किंतु तब उरी सेक्टर में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद भारत ने सम्मेलन में शामिल होने से मना कर दिया था। नेपाल समेत चार अन्य दक्षिण एशियाई देशों ने भी पाकिस्तान पर क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था और आरोप लगाया था और सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। परिणामस्वरूप पाकिस्तान को सम्मेलन स्थगित करना पड़ा था।

यात्रा के दौरान अब्बासी राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रक्षा तथा आम लोगों के आपसी संपर्क सहित पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। इस दौरे के दौरान PM अब्बासी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को सशक्त बनाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।

नेपाली मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकस्तानी प्रधानमंत्री का इस तरह से एकाएक दौरा हैरान करने वाला है। बता दें, कल ही पाकिस्तानी पीएम अब्बासी नेपाल पहुंचे हैं। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेपाल के वित्त मंत्री युवराज खाटीवाडा ने उनका स्वागत किया।