इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने 18 अगस्त को शपथ लेने के बाद पहली बार अपने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने राजनेता के रूप में अपनी 22 वर्षों की यात्रा में उनके साथ देने वाले अपने समर्थकों और साथी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस संबोधन में पाकिस्तान की वित्तीय स्थितियों पर बोलते हुए प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा, ‘पाकिस्तान के इतिहास में कभी भी हमें ऐसी मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा, हमारे देश पर 28 ट्रिलियन का कर्ज है। पिछले दस सालों में हम इतने ऋणी हो गए है, जितना अपने इतिहास में कभी नहीं हुए हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे कर्ज पर लगा ब्याज देना इस स्तर तक पहुंच गया है जिसे चुकाने के लिए हमें अधिक ऋण लेना होगा।’