25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी-शेख हसीना ने किया तेल पाइपलाइन और दो रेल परियोजना का उद्घाटन

पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से सीमा-पार तेल पाइपलाइन और दो रेल परियोजनाओं का उद्धाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:10 PM IST

pm modi

पीएम मोदी- शेख हसीना ने किया तेल पाइपलाइन और दो रेल परियोजना का उद्घाटन

ढाकाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सीमा-पार तेल पाइपलाइन और दो रेल परियोजनाओं का उद्धाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश एक ही परिवार के सदस्य हैं। मोदी ने कहा, "हमने दुनिया को दिखाया है कि जब पड़ोसी मिलकर कार्य करते हैं तो जो चाहे वह हासिल कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों से दोनों पक्षों के बीच सहयोग में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाइपलाइन से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा किसी भी देश के लिए विकास का आधार है। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शेख हसीना ने ढाका से तो पीएम मोदी ने नई दिल्ली से हिस्सा लिया।

130 किमी लंबी है पाइपलाइन
130 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन भारत में सिलीगुड़ी से बांग्लादेश के परबतीपुर को जोड़ेगी। यह असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थो का परिवहन करेगी। इसकी कुल लंबाई का 125 किमी हिस्सा बांग्लादेश में और पांच किमी का हिस्सा भारत में निर्मित होगा। इसी कार्यक्रम में दो रेल परियोजनाओं की ढाका से तोंगी और जयदेबपुर से संपर्क में सुधार के लिए आधारशिला रखी गई। तोंगी और जयदेबपुर, ढाका के बाहरी इलाके के दो शहर हैं। अधिकारियों ने कहा कि 48.80 किमी की दो नई दोहरी रेललाइनों का निर्माण ढाका से तोंगी मार्ग पर किया जाएगा, जबकि 12.28 किमी की नई दोहरी लाइन तोंगी से जयदेबपुर मार्ग पर बनाई जाएगी। ये परियोजनाएं दोनों प्रधानमंत्रियों के 10 सितंबर को दो रेल परियोजनाओं व दोनों देशों को जोड़ने वाली बिजली परियोजनाओं के उद्धाटन के करीब एक हफ्ते बाद शुरू की गई हैं।

भारत के साथ संबंध होंगे और मजबूत
शेख हसीना ने कहा कि 2009 में उनकी सरकार बनने के बाद से वह भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने नई परियोजनाओं के लिए मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बांग्लादेश के विकास में मदद मिलेगी। दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया और ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन मोहम्मद अली ने भाग लिया।