प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने रविवार को यहां जापान की रोबोट और ऑटोमेशन (स्वचालन) की क्षमता वाली एक कंपनी का दौरा किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने फानुक औद्योगिक केंद्र का दौरा किया, जिसकी ऑटोमेशन (स्वचालन) में विशेषज्ञता है। भारतीय प्रधानमंत्री को फानुक के रोबोट और ऑटोमेशन संबंधी क्षमताओं की जानकारी दी गई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने औद्योगिक रोबोट के कार्यो को देखा। कार एसेंबली केंद्र पर उन्होंने रोबोट द्वारा 40 सेकेंड में एक कार को एसेंबल करते हुए देखा। फानुक, जापान और दूसरे देशों सहित भारत में विनिर्माण उद्योग में योगदान देता है। यह विनिर्माण में ऑटोमेशन और दक्षता को बढ़ावा देता है।