6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में पीएम मोदी बोले- सबका साथ-सबका विकास में नेपाली भाई भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध काफी पुराने हैं।

2 min read
Google source verification
PM Modi

नेपाल में पीएम मोदी बोले- सबका साथ-सबका विकास में नेपाली भाई भी शामिल

काठमांडूः बिम्सटेक शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब हम भारत में सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं तो उसमें हमारे पड़ोसी नेपाली भाई भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के लुम्बिनी ने गौतम बुद्ध दिया तो भारत के बोधगया में बौद्ध धर्म का जन्म हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आस्था, अस्मिता और अपनेपन की साझेदारी सदियों से रही है। पीएम ने कहा कि भारत के संबंध नेपाल से काफी पुराने हैं।

भारत-नेपाल के धार्मिक संबंध काफी पुराने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपतिनाथ धर्मशाला को श्रद्दालुओं को समर्पित करने के बाद कहा कि भारत और नेपाल के बीच धार्मिक संबंध सदियों पुराने हैं। नेपाल के श्रद्दालु पूजा के भारत आते रहे हैं और भारत के लोग नेपाल जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपतिनाथ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मोदी ने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस धर्मशाला के बनने से श्रद्दालुओं को काफी राहत मिलेगी।

नेपाल सरकार को दिया धन्यवाद
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए मोदी उन्होंने कहा कि अटल जी के निधन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने मुझे फोन किया था। मोदी ने नेपाल सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अटल जी की कविता का नेपाली भाषा में अनुवाद ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वाजपेयी को याद करते हुए पीएम ने कहा कि अटल जी के निधन के समय नेपाल दुख की उस घड़ी में भारत के साथ खड़ा था।

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी ने की शिरकत
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काठमांडू में चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत की। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 18 बिंदुओं के काठमांडू घोषणापत्र के जारी होने के बाद समाप्त हो गया। सदस्य देशों ने बिम्सटेक ग्रिड इंटरकनेक्शन की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।