
PoK पीएम की सीनाजोरीः पहले गलत तरीके से LoC पार की, अब भारतीय सेना पर लगा दिया आरोप
इस्लामाबाद। रविवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा पार कर भारत में हेलिकॉप्टर से भारत में घुसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के प्रधानमंत्री रजा फारुक हैदर ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो जिस हेलीकॉप्टर में सफर कर रहे थे वह नियंत्रण रेखा के बेहद करीब था लेकिन पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के में ही था। एक पाकिस्तानी अखबार से बात करते हुए हैदर ने कहा कि अपनी ही सीमा के भीतर होने की वजह से उन्हें भारतीय अधिकारियों को इस उड़ान की जानकारी देने की कोई जरूरत नहीं थी और वह कोई सैन्य हेलीकॉप्टर नहीं था।
'पाक सरकार से करूंगा कार्रवाई की मांग'
हैदर ने कहा कि वो इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से बातचीत कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। हालांकि पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने अब तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि रविवार को पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर के अपनी हद पार करने से भारतीय सीमा पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद हेलिकॉप्टर वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया।
...सीमा में घुसने पर दी ये दी सफाई
यह घटना पुंछ के गुलपुर सेक्टर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदर ने कहा, 'मेरे एक मंत्री के भाई के निधन पर शोक जताने और एलओसी से सटे इलाके के निवासियों से मिलने के लिए मैं फॉरवर्ड कठुआ गया था। अब्बासपुर की तरफ से लौटते समय भारतीय सेना ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।'
Published on:
01 Oct 2018 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
