
इमरान खान पर पीपीपी की चुटकी, नए पीएम के भाषण से ऐसा लगा जैसे लालू यादव उनके राजनीति सलाहकार
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सख्त लहजे को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने जमकर निशाना साधा है। पीपीपी नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि इमरान खान जिस तरह बोलते हैं उससे नहीं लगता कि वो प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे भारत के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बोल रहे हैं। कहीं न कही लालू यादव इमरान खान के राजनीति गुरु और सलाहकार रहे हैं।
नेशनल एसेंबली में भाषण के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा
दरअसल इमरान खान को पिछले दिनों नेसनल असेंबली का नेता चुना गया था। इस दौरान इमरान खान संसद को संबोधित कर रहे थे। तभी विपक्षी दलों के नेता हंगामा करने लगे। इमरान खान बीच-बीच में उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन विपक्षी दलों के नेता हंगामा करते रहे। जिसपर इमरान खान को कई बार अपनी आवाज ऊंची करनी पड़ी। इसपर पीपीपी नेता ने कहा कि हमें क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान इस गैरजिम्मेदाराना बर्ताव की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘अगर यही नया पाकिस्तान है तो अल्लाह ही हमपर रहम कर सकते हैं।’शाह ने आगे कहा कि वो इमरान खान के ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को स्वीकार नहीं करते क्योंकि वह पाकिस्तान के संस्थापक कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं।
बता दें कि 25 जुलाई पाकिस्तान में हुए चुनाव में 116 सीटों के साथ इमरान खान की पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। पिछले दिनों न्हें नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया। ’इमरान खान को पाकिस्तान का 22वां प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के शाहबाज शरीफ को बड़े अंतर से हराया। सदन में इमरान के पक्ष में 176 वोट पड़े। जबकि शाहबाज शरीफ 96 मत ही मिले। वहीं 65 वर्षीय इमरान खान ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनन के बाद कहा कि वो मुल्क में बदलाव लेकर आएंगे। जिसका इंतजार देश पिछले सत्तर सालों से कर रहा था। पीएम इमरान ने कहा, ‘जो लोग देश से पैसा चुराकर विदेश ले गए। उन्हें जवाबदेही के लिए पाकिस्तान वापस लाऊंगा।
Published on:
20 Aug 2018 02:20 pm
