7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने उठाया कश्मीर मुद्दा, धारा 370 के पक्ष में जयशंकर ने दिया दो टूक जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग ली के बीच बातचीत में उठा मुद्दा जयशंकर ने साफ किया कि भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोई असर नहीं डालेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 13 Aug 2019, 3:52 PM IST

jaishankar

बीजिंग। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बीच सोमवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर बीजिंग पहुंचे। इस दौरान विदेश मंत्री के सामने कश्मीर मसला भी उठा। मगर उन्होंने ऐसा कहकर चीन का मुंह बंद कर दिया। विदेश मंत्री जयशंकर और चीनी समकक्ष वांग ली जब आमने-सामने आए तो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य का पुनर्गठन करने का मामला सामने आया।

चीन के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, कहा- दोनों देशों के संबंधों में स्थिरता कायम रहनी चाहिए

इस मामले में विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि भारत ने जो फैसला लिया है, वह उसके संविधान के तहत है और उससे न तो पाकिस्तान की सीमा पर कोई असर होता है और न ही चीन की। इस पर उन्होंने साफ किया कि भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ असर नहीं डालेगा। इससे सिर्फ भारत के अंदर ही राज्य में असर होगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पर फैसले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी चीन अपनी बात लेकर पहुंचे थे। इस दौरान चीन ने पाकिस्तान से यूएन में मुद्दा उठाए जाने पर उसका साथ देना का आश्वासन दिया था। चीन ने कहा कि भारत के फैसले के बारे में उन्हें पता है, वह उम्मीद करते हैं कि इससे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।

चीन की पहली यात्रा पर जयशंकर

रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। गौरतलब है कि पद संभालने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की चीन की ये पहली यात्रा है। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर 2009 से 2013 तक चीन में भारतीय राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। जयशंकर चीन के आलावा अमरीका, चेक गणराज्य राजदूत और सिंगापुर में उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..