बलूचिस्तान में दोहरे हत्याकांड के बाद PAK से आजादी के लगे नारे, भाग खड़ी हुई पाकिस्तानी सेना
HIGHLIGHTS
- बलूचिस्तान ( Balochistan ) में एक महिला और उसकी 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- बलूचों ने प्रदर्शन के दौरान बारबचा इलाके में पाकिस्तानी सेना ( Pakistan Army ) पर पत्थर भी फेंके।
- प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि बलूचिस्तान आवामी पार्टी ( BAP ) के लोगों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है।

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान ( Balochistan ) में दोहरे हत्याकांड के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क ( Protest Against Pakistan ) गया और लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाने लगे। इस बीच वहां पर मौजूद पाकिस्तानी सेना हालात को देखते हुए भाग खड़ी हुई।
दरअसल, बलूचिस्तान में एक महिला और उसकी 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुरूवार को बड़ी संख्या में बलूचों ने प्रदर्शन के दौरान बारबचा इलाके में पाकिस्तानी सेना ( Pakistan Army ) पर पत्थर भी फेंके। शाम होते-होते प्रदर्शन उग्र हो गया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने सेना की एक चेक पोस्ट को भी आग के हवाले कर दिया।
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी-बारिश का कहर, प्रशासन ने की आपात स्थिति की घोषणा
मालूम हो कि बीते 15 दिनों से बलूचिस्तान में इस तरह के प्रदर्शन जारी हैं। करीब दो हफ्ते पहले बलूचिस्तान के तुरबत शहर में मलिकनाज नाम की एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि बलूचिस्तान आवामी पार्टी ( BAP ) जो कि बलूचिस्तान में सत्ता में काबिज है, के लोगों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। साथ ही अब इमरान खान की सरकार आरोपियों को बचाने में जुट गई है।
Breaking: Pakistani Forces Abandon Border Posts As Violent Protests Erupt in Balochistan pic.twitter.com/0U1RXZCYDk
— The Balochistan Post - English (@TBPEnglish) June 10, 2020
सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो वायरल
बलूचिस्तान में हो रहे हिंसक उग्र प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हजारों प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सैनिकों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसके बाद मौके से पाकिस्तानी सेना भागते हुए नजर आ रही है।
इस वीडियो को बलूचिस्तान पोस्ट ने शेयर किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना के टैंक, सेना की पोस्ट और कई जवान भी नजर आ रहे हैं। यह भी दिख रहा है कि लोगों ने चेक पोस्ट को आग के हवाले कर दिया।
पाकिस्तान: बलूच लिब्रेशन आर्मी ने PAK सेना पर किया हमला, 16 जवानों की मौत
आपको बता दें कि बलूचिस्तान में लोग वर्षों से उत्पीड़न का आरोप लगाते आ रहे हैं और कई बार पाकिस्तान सरकार और आर्मी के जुल्म की खबरें वीडियो के माध्यम से सामने आती रही हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान आर्मी से तंग आकर बलूचिस्तान के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं।
अरब न्यूज ने इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में ये बताया है कि पाकिस्तान की सेना ग्राउंड जीरो क्लियरेंस ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन के जरिए बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी ( Baloch Liberation Army ) और बलूच लिबरेशन फ्रंट ( Baloch Liberation Front ) को खत्म किया जा रहा है। हाल के दिनों में बलूच और पख्तून नेताओं की हत्या के कई मामले सामने आए हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Asia News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi