23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका: हाई अलर्ट पर कोलंबो, अधिकारियों ने जारी की और भी हमलों की चेतावनी

श्रीलंका में हुए थे एक के बाद एक कई बम धमाके सीरियल धमाकों में अब तक 359 लोगों की हो चुकी है मौत इस्लामिक स्टेट ने ली है हमलों की जिम्मेदारी
2 min read
Google source verification
Alert in Sri Lanka

कोलंबो। सीरियल बम धमाकों के बाद श्रीलंका में अब भी सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो सकी है। हमलों की जाँच के साथ साथ श्रीलंका अब भी हाई अलर्ट पर है। श्रीलंका में अधिकारियों ने एक ताजा राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया है। उधर 359 लोगों की जान लेने वाले घातक ईस्टर संडे बम विस्फोटों के सिलसिले में बुधवार रात भर में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। राजधानी कोलंबो में केंद्रीय बैंक को लॉकडाउन में रखा गया था।

Sri Lanka Blast: सीरियल बम धमाकों के बाद श्रीलंका में ड्रोन और मानव रहित विमान बैन

श्रीलंका में हाई अलर्ट

कोलंबो में पुलिस ने वाहनों के लिए एक देशव्यापी अलर्ट जारी किया है। संदेह है कि रविवार को बमबारी में इन वाहनों का इस्तेमाल किया गया था। बम विस्फोट ने श्रीलंका की खुफिया पंक्ति में कमी को भी उजागर किया है। श्रीलंका सरकार में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच तनाव को भी उजागर किया है। देश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, यहां तक कि नौसेना और वायु सेना के अधिकारी भी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकेरा ने बताया कि पूरे कोलंबो में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक होगा तो निजी परिसरों के भीतर भी छापेमारी की जाएगी।

अफगानिस्तान के आतंरिक संघर्ष में पाकिस्तान का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा: इमरान खान

नए हमलों की चेतावनी

श्रीलंका में एक बार फिर अधिकारियों ने संभावित हमलों की खुफिया चेतावनी दी है। हालात को देखते हुए अधिकारी बहुत अधिक जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। देश के सभी कैथोलिक चर्चों को सुरक्षा में सुधार होने तक बंद रहने और सेवाओं को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। एक पुजारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "सुरक्षा बलों की सलाह पर हम सभी चर्चों को बंद रख रहे हैं।"कार्डिनल मैल्कम रंजीथ और कोलंबो में बिशप हाउस के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अमरीकी सीमा पर दिखा दिल को छू लेने वाला नजारा, भटकता मिला 3 साल का बच्चा

हमलों के पीछे कौन

पुलिस का कहना है कि दक्षिण एशियाई राष्ट्र में हमलों को अंजाम देने वालों में एक महिला समेत नौ लोग हैं। इनमें से कम से कम दो लोग काफी पढ़े-लिखे बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नौ में से आठ आत्मघाती हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आईएस द्वारा कथित रूप से जारी वीडियो में जिस व्यक्ति के चेहरे को देखा जा सकता है, उसकी पहचान श्रीलंका के पूर्व के एक उपदेशक मोहम्मद ज़हरान के रूप में की गई है, जो अपने कट्टर विचारों के लिए जाना जाता है। अधिकारियों का मानना है कि वह हमले का मास्टरमाइंड था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..