काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार को एक अफगान प्रसाविका (मिडवाइफ) प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने नंगरहार प्रांत में केंद्र पर विस्फोटक और गोलियां बरसाईं। कई प्रसाविकाओं को केंद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। खबरों के मुताबिक, कई लोग अभी भी परिसर के भीतर फंसे हुए हैं। हमला सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी सूचना नहीं मिल पाई है।