
Afghan soldier
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जब से अमरीकी सैनिकों ने यहां से जाना शुरू किया है, तब से आतंकी संगठन लगातार हावी होता जा रहा है।
अफगान सैनिक लगातार मोर्चा छोड़ भाग रहे हैं। वहां तालिबान की गतिविधियां तेज होती जा रही है। तालिबान ने कई जिलों मेें अपना नियंत्रण कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों की संख्या में अफगान सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान में चले गए हैं।
300 से अधिक अफगान सैनिकों ने प्रवेश किया
ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा स्टेट कमेटी के बयान के अनुसार, तालिबान लड़ाकों से मोर्चा लेने के दौरान 300 से अधिक अफगान सैनिकों ने अफगानिस्तान के बड़ाखशान प्रांत से देश की सीमा में प्रवेश किया। अफगान सैनिकों ने स्थानीय समया के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तक सीमा को पार किया।
एक तिहाई पर फिलहाल तालिबान का नियंत्रण
ताजिकिस्तान के बयान के अनुसार,अच्छे पड़ोसी का सिद्धांत पर ताजिक अधिकारियों ने पीछे हट रहे अफगान नेशनल डिफेंस ऐंड सिक्यॉरिटी फोर्सेज को ताजिकिस्तान की सीमा में घुसने की इजाजत दे दी। गौरतलब है कि अप्रैल के मध्य में अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइेडन ने घोषणा की थी कि सितंबर माह के अंत अपने सभी सैनिकों को यहां से हटा लेगा। इसके बाद से ही तालिबान ने पूरे देश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अफगानिस्तान के 421 जिलों और जिला केन्द्रों में से एक तिहाई पर फिलहाल तालिबान का नियंत्रण है।
Published on:
05 Jul 2021 12:20 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
