18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील सामग्री लिखने और उसे बेचने पर लेखिका को मिली दस साल जेल की सजा

ऑक्युपेशन' नाम का उपन्यास 'पुरुषों के समलैंगिक संबंधों पर आधारित है, सजा की अवधि लंबी होने से चीन के सोशल मीडिया में इसका विरोध हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
writer

अश्लील सामग्री लिखने और उसे बेचने पर लेखिका को मिली दस साल जेल की सजा

बीजिंग। लिउ नाम की लेखिका को अन्हुई प्रांत की एक अदालत ने बीते माह अश्लील सामग्री लिखने और उसे बेचने पर जेल भेजा। 'ऑक्युपेशन' नाम का उपन्यास 'पुरुषों के समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। मगर उनकी सजा की अवधि लंबी होने से चीन के सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया जा रहा है। मीडिया के अनुसार, इंटरनेट पर तियां यी कहलाने वाली लिउ ने अदालत में एक अपील दायर की है।

पाकिस्तान में सामने आई बड़ी जालसाजी, टीके बर्बाद करती पकड़ी गई पोलियो टीम

चीन में पोर्नोग्राफी गैरकानूनी

चीन में पोर्नोग्राफी गैरकानूनी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 31 अक्टूबर को लिउ को वुहू के पीपल्स कोर्ट ने 'अश्लील सामग्री' को फायदे के लिए लिखने और बेचने के लिए सजा सुनाई गई। हालांकि सुनवाई के ब्योरे चीनी मीडिया में इसी हफ्ते सामने आए। लिउ का उपन्यास जब ऑनलाइन माध्यम पर लोकप्रिय होने लगा तो पुलिस अधिकारियों को इसकी खबर दी गई।

सजा की अवधि बहुत ज्यादा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,लिउ की किताब 'ऑक्युपेशन' और अन्य कामुक उपन्यासों की 7,000 से अधिक प्रतियां बिकी,जिस पर उन्हें डेढ़ लाख युआन यानी लगभग 15 लाख 46 हजार रुपये का फायदा हुआ। लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इसके लिए उन्हें जो सजा दी गई वो बहुत ज्यादा है। एक यूजर ने 2013 की एक घटना का हवाला दिया, जिसमें एक पूर्व अधिकारी को चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने पर आठ साल की सजा सुनाई गई थी। एक अन्य यूजर ने लिखा,जो बलात्कार के लिए दोषी पाए गए उन्हें 10 साल से कम की सजा मिलती है। इस लेखिका को 10 साल की सजा मिली।