10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका में भी ‘तितली’ का तांडव, भारी बारिश में 12 की मौत, 69000 लोग प्रभावित

डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने मीडिया को जानकारी दी कि हालांकि बारिश पहले से कमजोर पड़ी है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Oct 11, 2018

titli cyclone costs 12 lives in srilanka

श्रीलंका में भी तितली का तांडव, भारी बारिश में 12 की मौत 69,000 लोग प्रभावित

कोलंबो। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती 'तितली' का असर भारत के कई राज्यों के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश पर भी देखने को मिल रहा है। श्रीलंका में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते हुए हादसों में कई लोगों के मौत की जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।

देशभर में 69,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने जानकारी दी है कि चक्रवात 'तितली' के कारण अबतक देशभर में 69,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने मीडिया को जानकारी दी कि हालांकि बारिश पहले से कमजोर पड़ी है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों से भूस्खलन की आशंका के चलते घरों वापस नहीं लौटने की अपील की जा रही है।

पुलिस के सैकड़ों अधिकारियों की तैनाती

उन्होंने ये भी बताया कि नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि बाढ़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस के सैकड़ों अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही बचाव कार्य भी जारी रखा गया है, जिसके तहत प्रभावित लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है और राशन वितरित किया जा रहा है। राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरीसेना ने भी राहत शिविरों में रह रहे और बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर आपूर्ति के आदेश दिए हैं।

आंध्र प्रदेश में 8 लोगों की मौत

बता दें कि चक्रवाती तूफान 'तितली' ने भारत के ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी तांडव शुरू कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि आंध्र प्रदेश में इस कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। मौत की खबर श्रिकाकुलम और विजयांग्राम से मौत की ये खबरें आई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही भारी बारिश की भी आशंका है। तबाही से बचने के लिए ओडिशा के करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है व अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ 18 टीमें तैनात कर दी हैं।