पहले भी आए थे भूकंप के तेज झटके
बता दें कि इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहे हैं। लोम्बोक द्वीप में 29 जुलाई से 19 अगस्त के बीच आए विनाशकारी भूकंप के झटकों से 557 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, अधिकांश मौतें उत्तरी लोम्बोक नगरपालिका में हुईं थी। यहां 466 लोगों की मौत हुई । उत्तरी लोम्बोक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है। एक से अधिक बार आए भूकंपों की वजह से 390,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे। जबकि 76,765 इमारतों को नुकसान पहुंचा। भूंकप से पश्चिम लोम्बोक में 40, पूर्वी लोम्बोक में 31, मध्य लोम्बोक में दो और प्रांतीय राजधानी मातरम में नौ लोगों की मौत हुई थी।