दरअसल इस पोस्ट में उस व्यक्ति ने एक टी-शर्ट की फोटो पोस्ट किया था। इस तस्वीर में सिंगापुर का ध्वज फाड़कर उसके अंदर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। वहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार ये फोटो पहली बार भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद एक सिंगापुर इंडियंस एंड एक्सपैट्स नाम के पेज में इस तस्वीर को शेयर करने के बाद ये बड़े पैमाने पर शेयर हुई। आपको बता दें कि इस पेज पर 11,000 लोग जुड़े हुए हैं।