6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब गुस्साई भीड़ ने 300 मगरमच्छों का कर दिया कत्लेआम

इंडोनेशिया में एक शख्स को मगरमच्छों ने मार डाला था, इसका बदला लेने के लिए भीड़ ने फॉर्म पर किया हमला।

2 min read
Google source verification
crocodile

जब गुस्साई भीड़ ने 300 मगरमच्छों का कर दिया कत्लेआम

सोरोंग। इंडोनेशिया में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद करीब 300 मगरमच्छों का कत्लेआम कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने चाकू और डंडों की मदद से बेदर्दी से सभी को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि बदले की आग में मगरमच्छों को मारने की यह घटना शनिवार को पापुआ प्रांत में शख्स के अंतिम संस्कार के बाद घटी। इस शख्स को मगरमच्छ ने मार डाला था। वह एक फॉर्म में करता था और मगरमच्छों की देखभाल करता था।

बाड़े में गिरने से मौत

यह घटना ठीक उसी तरह हुई जब दिल्ली के जू में एक मानसिक रोगी शेर के बाढ़ में गिर गया। इसके बाद शेर ने उसे मार डाला था। पुलिस और संरक्षण अधिकारियों के अनुसार यह व्यक्ति अपने पशुओं के चारे के लिए घास ढूंढने गया था जब वह मगरमच्छों के एक बाड़े में गिर गया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने मृतक सुगिटो के एक पैर को काट लिया था और एक मगरमच्छ ने पिछले हिस्से से चीर डाला था। इससे उसकी मौत हो गई थी।

थाने में शिकायत दर्ज कराई

अधिकारियों ने बताया कि आवासीय इलाके के पास फार्म की मौजूदगी को लेकर गुस्साए सुगिटो के रिश्तेदार और स्थानीय निवासी स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे। स्थानीय संरक्षण एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि फार्म मुआवजा देने को तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि इससे अंसतुष्ट भीड़ चाकू,छुरा और खुरपा लेकर फार्म पहुंच गई और 4 इंच लंबे बच्चों मगरमच्छ से लेकर दो मीटर तक के 292 मगरमच्छों को मार डाला। पुलिस और संरक्षण अधिकारियों का कहना था कि वह इस भीड़ को रोक पाने में असमर्थ थी। अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं और आपराधिक आरोप भी तय किए जा सकते हैं। इंडोनेशिया द्वीपसमूह में मगरमच्छों की कई प्रजातियों समेत विभिन्न वन्यजीव पाए जाते हैं। मगरमच्छों को संरक्षित जीव माना जाता है।