12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिपोर्ट में खुलासा: म्यांमार की महिलाओं को चीन में शादी के लिए खुलेआम बेचा जा रहा

चीन में दशकों पुरानी सिंगल चाइल्ड पॉलिसी के कारण महिलाओं के मुकाबले 3.3 करोड़ पुरुष ज्यादा हैं

less than 1 minute read
Google source verification
girls

रिपोर्ट में खुलासा: म्यांमार की महिलाओं को चीन में शादी के लिए खुलेआम बेचा जा रहा

नई दिल्ली। उत्तरी म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों से हजारों महिलाओं और लड़कियों को तस्करी कर चीन ले जाकर जबरन शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में दशकों पुरानी सिंगल चाइल्ड पॉलिसी के कारण महिलाओं के मुकाबले 3.3 करोड़ पुरुष ज्यादा हैं। इसी लैंगिक असमानता को पूरा करने के लिए हर वर्ष कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम से हजारों गरीब महिलाओं को चीन में शादी के लिए में बेचा जा रहा है। इनमें से कुछ अपनी मर्जी जाती हैं तो कुछ को जबरन यहां लाया जाता है।

10 से 15 हजार डॉलर में बेचा जाता है

म्यांमार में महिलाओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। इन विवाहों को महिला के परिवार या गांव के बुजुर्गों द्वारा कराया जाता है,जिससे पीड़ित भी इससे इनकार करने में असमर्थ होती है। रिपोर्ट के मुताबिक,युवा लड़कियों को 10 से 15 हजार डॉलर में बेचा जाता है। चीन में उनकी शादी बूढ़े, बीमार और अपंग व्यक्ति से कराई जाती है।

7,500 महिलाओं की तस्करी

रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार के युद्ध प्रभावित कचिन और उत्तरी शान राज्यों की 7,500 महिलाओं को तस्करी कर चीन में शादी के लिए ले जाया गया। इनमें से अधिकतर को पति द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए भी मजबूर किया गया। रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष, गरीबी और विस्थापन के कारण महिलाओं म्यांमार को छोड़ रही हैं,जबकि पुरुष महिलाओं की संख्या में असंतुलन की वजह से खासतौर पर चीन के ग्रामीण क्षेत्र में पत्नी की मांग बेहद ज्यादा है।