
4 Grah Gochar in March 2023: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह अपने तय समय के बाद अपनी राशि में परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन ग्रह गोचर कहलाता है। वहीं एक निश्चित समय बाद वह अपनी चाल भी बदलता है। यानी ग्रह की चाल मार्गी या वक्री होती है। कोई भी ग्रह उदय या अस्त भी होता है। अब ग्रह की चाल हो या राशि दोनों में ही परिवर्तन से पृथ्वी से लेकर उस पर रहने वाले हर प्राणी का जीवन शुभ या अशुभ तरीके से प्रभावित हो सकता है। कोई भी ग्रह उदय हो या अस्त हो इसका प्रभाव भी सम्पूर्ण मानव जीवन पर पड़ता है। ऐसे में मार्च का महीना बहुत महत्वपूर्ण हो चला है।
दरअसल इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, वहीं कुछ ग्रह राशि परिवर्तन के साथ ही अन्य ग्रह के साथ मिलकर युति बनाने जा रहे हैं। इनमें चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही शनि उदय होने जा रहे हैं। इन सभी का राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सतर्क रहना होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला बता रहे हैं किन राशियों के लिए यह महीना कुछ मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा....
शनि उदय 2023
इस महीने की शुरुआत में ही शनिदेव कुंभ राशि में उदय होंगे। वे 6 मार्च 2023 सोमवार की रात 11 बजकर 36 मिनट पर उदय होगे। इस दौरान कुभ राशि में सूर्य और बुध एक साथ युति बनाए हुए रहेंगे। ऐसे में शनि के उदय होने से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ होगा। इनमें वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशियां ऐसी हैं जिन्हें यह लाभ मिलेगा।
सूर्य का गोचर 2023
मार्च माह में सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। वे 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र का गोचर 2023
मार्च में 12 तारीख 2023 को बुधवार के दिन शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र को धन और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर होगा।
यहां पढ़ें किस राशि पर होगा क्या असर
मार्च 2023 में ग्रह गोचर: मेष
मार्च के इस महीने में मेष राशि पर राहु की दृष्टि पड़ रही है। इसीलिए यह महीना इस राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ग्रहों के संयोग से पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान आपको मेहनत करने से भी धन लाभ कम ही होगा। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय थोड़ी परेशानियों वाला हो सकता है।
मार्च 2023 में ग्रह गोचर: सिंह
मार्च के महीने में सिंह राशि के लोगों पर सूर्य की दृष्टि रहेगी। इसलिए आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के आसार कम ही हैं। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। आपको सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।
मार्च 2023 में ग्रह गोचर: कन्या
मार्च के इस महीने में आपको आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। बिजनेस करते हैं तो भागदौड़ करने वाला समय रहेगा। सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मार्च 2023 में ग्रह गोचर: कुंभ
ग्रहों के इन गोचरों के समय इस राशि के लागों को कार्य क्षेत्र पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका बिजनेस बदलने के योग बन सकते हैं। परिवार में नोंक-झोंक की स्थिति पैदा हो सकती है।
Updated on:
28 Feb 2023 02:00 pm
Published on:
28 Feb 2023 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
