
यहां जानिए मूलांक 4 वाले लोगों की विशेषताएं
क्या है मूलांक
अंक शास्त्र के अनुसार किसी महीने की जिस तारीख को हमारा जन्म होता है, उस तारीख के अंकों का ईकाई में योग जन्मांक या मूलांक कहलाता है। इसी मूलांक के आधार पर व्यक्ति के जीवन फल की गणना की जाती है। क्योंकि 1 से 9 तक हर अंक का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है यानी 1 से 9 तक के इन मूलांकों के स्वामी ग्रहों का इन तारीखों में जन्मे लोगों पर गहरा असर पड़ता है। उदाहरण के लिए किसी लड़के या लड़की का जन्म 31 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 31= 3+1=4 हुआ। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है।
मायावी ग्रह के व्यवहार के अनुरूप 4, 13, 22 और 31 तारीखों पर जन्म लोग यानी मूलांक 4 वाले लोग भी रहस्यमयी व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। साथ ही इन्हें गूढ़ विषयों के अध्ययन की रूचि होती है। ये लोग अच्छे कलाकार, राजनेता भी होते हैं। आइये जानते हैं मूलांक 4 का भविष्य, मूलांक 4 का वैवाहिक जीवन और मूलांक 4 वालों के चरित्र की अन्य विशेषताएं..
सोच विचार कर करते हैं काम
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वाले हर काम को बहुत सोच-विचार कर शुरू करते हैं। ये लोग मजबूत इरादे और अपनी भवनाओं पर नियंत्रण रखने वाले हैं। ये वास्तविकता में यकीन रखते हैं। ईमानदारी में इनका विश्वास होता है और दुनिया को रहने की सुंदर जगह बनाना चाहते हैं। हालांकि ये लोग विचारों से जिद्दी हो जाते हैं, इन लोगों को विचारों को और अधिक लचकदार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आप रोमांचक बातों पर ध्यान नहीं देते और जीवन के सत्य की खोज में रहते हैं। आप रिश्तों से भी परे ही रहना पसंद करते हैं।
अच्छे स्टोरी टेलर
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले अच्छे स्टोरी टेलर होते हैं, इनमें अपनी बात कहने की कला अद्भुत होती है। ये लोग अच्छे कलाकार और राजनेता भी होते हैं। मूलांक 4 वाले टीम में खेलते हैं, लेकिन खुद को सबसे अलग रखने की कोशिश करते हैं। आप हर बात का निर्णय बहुत जल्दी ले लेते हैं। आप लोग भावुक होते हैं। ये लोग रिसर्च से जुड़े काम में खूब नाम कमाते हैं। हालांकि आत्मविश्वास में कमी होती है।
दयालु और रचनात्मक
मूलांक 4 वाले दयालु, विचारवान और स्पष्ट होते हैं, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होती है। आप रचनात्मक होते हैं और आपको खूबसूरत चीजें पसंद आती हैं। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखते हैं. लोगों को आपके साथ रहना बहुत अच्छा लगता है। आप लचीले हैं और चुनौतियां भी पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी आप कुछ उग्र हो जाते हैं। आप चतुर और चालाक होते हैं। आपके व्यक्तित्व के कई रूप हैं, लेकिन आपको आपनी सफलता पर ध्यान देना चाहिए।
गुस्सैल स्वभाव परेशानी का कारण
अपने आस-पास की परेशानियों को जानने के बाद भी आप उनके बारे में कुछ ज्यादा करने में विश्वास नहीं रखते। मूलांक 4 वाले गुस्सैल भी होते हैं। अंक 4 वाले लोगों को इसका ध्यान देना चाहिए। जिन बातों को आप महत्वपूर्ण समझते हैं उनके बारे में आपकी राय भी मजबूत होनी चाहिए। आप लोगों को दूसरों के नजरिये की भी इज्जत करनी चाहिए।
Updated on:
17 Feb 2024 08:36 pm
Published on:
17 Feb 2024 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
