Miracle Of Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के भक्त रजिदा ने अपनी पुस्तक द डिवाइन रियलिटी ऑफ श्री बाबा नीब करोरी जी महाराज में बताया है कि एक दिन जब आश्रम के सभी लोग सो रहे थे, तभी नीम करोली बाबा जीवंती मां को बुलाने लगे। वो आवाज लगा रहे थे जीवंती, जीवंती, मुझे भूख लगी है, मेरे लिए मूंग की दाल बना दो।
उनकी आवाज सुनकर श्रीमां और श्री जीवंती मां उठे और नीम करोली बाबा को याद दिलाया कि वह पहले ही प्रसाद ले चुके हैं और आधी रात हो चुकी है। इस पर बाबा कुछ क्रोधित सा हो गए और कहा कि यदि तुम मेरे लिए मूंग की दाल नहीं बनाना चाहती तो मैं ब्रह्मचारी बाबा को जगाकर यह काम कराऊंगा।