26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 27 अप्रैल 2026: इस समय किया काम देगा दोगुना फल, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और एकादशी व्रत

Aaj Ka Panchang 27 April 2026 : आज का पंचांग 27 अप्रैल 2026 : चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, एकादशी व्रत, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी। जानिए किस समय करें शुभ कार्य और किन बातों से बचें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 26, 2026

Aaj Ka Panchang 27 April 2026

Aaj Ka Panchang 27 April 2026 : पंचांग 27 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 27 April 2026 : अगर आप अपने दिन की शुरुआत सही समय और सही निर्णय के साथ करना चाहते हैं, तो आज का पंचांग आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन एकादशी व्रत, शुभ योग और विशेष ग्रह परिवर्तनों के कारण खास माना जा रहा है। आज के चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल और नक्षत्र को ध्यान में रखकर किए गए कार्य आपको सफलता और सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज का पूरा पंचांग विस्तार से।

आज का पंचांग सोमवार 27 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 27 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 9 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

क्रमांकचौघड़िया प्रकारसमयकार्य की स्थिति
1अमृतसूर्योदय – 7:33 AMअत्यंत शुभ
2शुभ9:10 AM – 10:47 AMशुभ
3चर2:02 PM – 3:39 PMसामान्य / चल कार्य हेतु
4लाभ3:39 PM – (सूर्यास्त से पहले)लाभकारी / शुभ
5अमृत(लाभ के बाद) – सूर्यास्तअत्यंत शुभ

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
तिथि – एकादशी तिथि सायं 6.16 तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 9.19 तक होगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
योग – ध्रुव योग रात्रि 9.36 तक रहेगा तदुपरान्त व्याघात योग रहेगा ।
करण – वणिज करण प्रातः 6.11 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा प्रातः 6-11 से सायं 6-16 तक, मोहिनी एकादशी व्रत, श्री हित हरिवंश महाप्रभु जयती, लक्ष्मी नारायण जयंती (उड़ी.),
चन्द्रमा – आज रात्रि 3.36 तक सिंह राशि में होगा तदुपरान्त कन्या राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का भरणी नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 1-18 पर, शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9-03 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज रात्रि 3.36 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी तदुपरान्त कन्या राशि होगी ।
  • आज रात्रि 9.19 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर टा, टी, टू, टे, टो पर रखे जा सकते हैं।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के बच्चे निडर, साहसी, दयालु, ऐश्वर्यशाली, शत्रुहन्ता होते हैं. ये अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनको गुस्सा जल्दी आ जाता हैं परंतु नर्म भी जल्दी हो जाते हैं। ये पराक्रमी व बुद्धिमान, उधमी, कर्मठ, निड़र, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बड़े काम से घबराते नहीं हैं। इनमें नैसर्गिक नेतृत्त्व क्षमता होती है.

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं।