10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Angarak Yog: इस राशि में बना खतरनाक अंगारक योग, 1 जून तक जानें किसे नफा और किसे नुकसान

Angarak Yog Effect देवताओं के सेनापति मंगल ने पिछले सप्ताह ही मीन राशि में प्रवेश कर खतरनाक अंगारक योग बनाया है। आइये जानते हैं कि इसका किन राशियों को नफा होगा और किसे नुकसान..

3 min read
Google source verification
Angarak Yog Effect Horoscope

अंगारक योग राशिफल

क्या है अंगारक योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और मंगल की युति होने पर अंगारक योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि इस योग के बनने पर लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं, यह घटना जीवन में दुर्भाग्‍य को आमंत्रित करता है। इस योग के कारण शादी में देरी होती है, पति-प‍त्‍नी में अलगाव की स्थिति बनती है, स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं आती हैं, चोट लगने या करियर या बिजनेस में घाटा से आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती है। साथ ही जीवन में उथल-पुथल मची रहती है।

पंचांग के अनुसार देव सेनापति मंगल ने 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08.19 बजे मीन राशि में प्रवेश किया है। यहां राहु पहले से ही विराजमान था। यहां राहु 18 मई 2025 तक रहेगा। इधर, राहु मंगल की युति से अंगारक योग बना है। यह योग 40 दिनों तक रहेगा और 01 जून को समाप्त होगा। आइये जानते हैं अंगारक योग किन राशियों के लिए फायदेमंद है और किन राशियों के लिए नुकसानदायक..

मेष राशि

अंगारक योग के प्रभाव से मेष राशि वालों में ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस समय आपको बुखार और सिरदर्द होने की भी आशंका है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अशुभ फल लेकर आएगा। आपके परिवार में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों पर असहमति हो सकती है। जीवनसाथी से तालमेल बिगड़ सकता है। आपको इस दौरान धैर्य रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

अंगारक योग के प्रभाव से मिथुन राशि वाले अपने भाई-बहनों के लक्ष्‍यों को पाने में मदद करेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। इसके साथ ही आपको करियर में भी सफलता मिलने के योग हैं। व्‍यापार में नई रणनीतियां सफल होने वाली हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच प्‍यार भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 5 May to 11 May 2024 वृषभ, मिथुन समेत इन 3 राशियों के लिए लकी है नया सप्ताह, धन लाभ से नौकरी, व्यापार में तरक्की तक के संकेत

कर्क राशि

अंगारक योग के दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इस समय व्‍यापारिक रणनीतियां सफल होंगी। इस समय निवेश करने से आपको फायदा होगा। छात्रों को उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी।

सिंह राशि

अंगारक योग के प्रभाव से अगर मन में कोई बात चल रही है, तो आप उसे कह देना लाभदायक होगा। आपको इस समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको इनसे घबराना नहीं है। इस समय आपके अंदर ऊर्जा का लेवल कम हो सकता है।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोगों के लिए अंगारक योग अशुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके अंदर आत्‍मविश्‍वास कम हो सकता है। कोई भी काम करने में हिचकिचाहट महसूस करेंगी। आप भावनात्‍मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। पति-पत्‍नी के बीच भी समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः

आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाय , कुबेर और लक्ष्मीजी के आशीर्वाद से बन जाएंगे धनवान

तुला राशि

अंगारक योग के प्रभाव से इस समय तुला राशि के लोग चुनौतियों का दृढृता से सामना करेंगे। आप अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इसके साथ ही आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप इस दौरान थोड़ा रिस्‍क भी लेते हैं तो भी आपको फायदा ही होगा। आपकी सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको इस समय अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। किसी प्रोजेक्‍ट को संभालने की जिम्‍मेदारी मिल सकती है। इसके साथी ही आपकी ऊर्जा भी बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

इस समय आप नई-नई चीजों के बारे में जानने को इच्‍छुक रहेंगे। आप नई जगहों पर घूमने भी जा सकते हैं। आपको शिक्षा के क्षेत्र में तरक्‍की मिलेगी और आध्‍यात्‍म के प्रति झुकाव रहेगा। व्‍यापार के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Asta 2024: शुक्र अस्त से इन राशियों को होगा धन लाभ, करियर में होगी उन्नति

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के जीवन में इस समय भावनात्‍मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस समय मकर राशि वाले प्रेम संबंध में गंभीर हो सकते हैं। हालांकि रिश्‍ते को लेकर बहुत सतर्क रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्‍याओं को सुलझाने के लिए यह समय अच्छा है। इस समय आप अपना प्रोफेशन बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

कुंभ राशि

इस समय आप अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्‍य लोगों को अच्‍छे प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। अगर अब तक आपकी शादी में विलंब हो रहा था तो अब उसका अंत होगा। छात्रों के प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखना होगा।

मीन राशि

अंगारक योग के प्रभाव से मीन राशि वालों की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। आपको अच्‍छी आदतें और जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको अपने परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा।