
April 2023: Grah Gochar make two destructive yog in Mesh Rashi, affect on your zodiac sign: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अप्रैल के महीने में गुरु बृहस्पति और शुक्र समेत कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 21 अप्रैल को बुध मेष राशि में और 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे मेष राशि में जाते ही राहु के साथ मिलकर गुरु चांडाल योग (Guru Chandal Yoga in Mesh Rashi) बनेगा। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद विनाशकारी योग माना गया है।
इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य मे मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पहले से ही राहु विराजमान है। ऐसे में राहु और सूर्य की युति से ग्रहण योग (Grahan Yoga in Mesh Rshi) भी बनेगा। अप्रैल माह में इन दोनों योगों के बनने से कुछ राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा। यह समय इन राशियों के लोगों के लिए मुश्किलों से भरा समय होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं किन राशियों को रहना होगा सतर्क...
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को अप्रैल माह में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपका प्रतिद्वंदी ही आपका फायदा उठा सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसीलिए बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। बिजनेस करने वालों को भी दस दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आपको किसी भी तरह के निवेश से वचना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कुछ मुश्किलों वाला साबित होगा। इस राशि के लोगों को इस अवधि में सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना होगा। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी आपको थोड़ा कलेश से बचकर रहना चाहिए। इस अवधि में आपका रिश्ता टूटने के कगार तक पहुंच सकता है।
धनु राशि
लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। इस अवधि में आप सेहत का ख्याल रखें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। आय के लिए भी यह समय मुश्किल भरा साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल में बनने वाला यह विनाशकारी योग मिले-जुले फल देने वाना साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए कार्यस्थल पर किसी भी विवाद में न पड़ें। धन के लेन-देन से बचें। वरना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
Updated on:
12 Apr 2023 04:43 pm
Published on:
30 Mar 2023 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
