8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

April Grah Gochar : अप्रैल में इस डेट पर ये 4 ग्रह बदलेंगे चाल, 4 राशियों को होगा जबर्दस्त लाभ

April Grah Gochar 2024: अप्रैल के महीने में बड़े ग्रह बदलाव होंगे। इस महीने बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य गोचर करेंगे तो बुध अस्त उदय और शुक्र अस्त जैसी घटना भी घटेगी। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा, विशेष रूप से 4 राशि के लोगों को इसका लाभ हो रहा है, इनकी किस्मत का बंद ताला अप्रैल में खुल जाएगा। आइये जानते हैं कब-कब राशि परिवर्तन होगा और किन राशियों को लाभ होगा (April Horoscope)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 01, 2024

april_grah_gochar_2024_surya.jpg

अप्रैल ग्रह गोचर 2024


पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल को सुबह 3.43 बजे बुध ग्रह मेष राशि में वक्री हो जाएंगे। जबकि 4 अप्रैल को रात 7.35 बजे यहीं बुध अस्त होंगे और बुध वक्री चाल चलते हुए 9 अप्रैल को अस्त अवस्था में रात 9.22 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, 19 अप्रैल को मीन राशि में बुध उदय होंगे। फिर 25 अप्रैल को 6.23 बजे मार्गी होंगे। यहां से 1 मई 2024 को सुबह 4.38 बजे बुध उदय करेंगे।


पंचांग के अनुसार सूर्य 13 अप्रैल को रात 9.15 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से गुरु विराजमान हैं। इससे सूर्य और गुरु की युति बनेगी।


ग्रहों के सेनापति मंगल 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08.52 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे।


अप्रैल में ही एक और बड़ा राशि परिवर्तन शुक्र के रूप में होगा। 25 अप्रैल 2024 को सुबह 12.07 बजे शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। यहां शुक्र, गुरु और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। इसी दौरान 25 अप्रैल 2024 को सुबह शुक्र 05.19 बजे अस्त हो जाएंगे, फिर शुक्र का उदय 29 जून 2024 को रात 07.52 बजे होगा।

ये भी पढ़ेंः Budh Margi 2024: अप्रैल में बुध चलेंगे सीधी चाल, चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा, मिलेगा अपार धन


अप्रैल 2024 मेष राशि केलिए बेहद शुभ है। इस महीने मेष राशि वालों को धन, सुख-सौभाग्य मिलेगा। मेष राशि वालों के घर-परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और अच्छा इनक्रीमेंट मिलेगा। व्यापार में तरक्की होगी। संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिलेगी।


वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी अप्रैल शुभफलदाक है, जो लोग अभी सेहत को लेकर परेशान हैं, इस महीने वृश्चिक राशि के ऐसे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानी दूर होगी, संबंध मधुर होंगे। आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। करियर में तरक्की होगी।


चार ग्रहों के गोचर से अप्रैल में धनु राशि वालों की किस्मत का सितारा बुलंद हो जाएगा। धनु राशि के लोग नौकरी और कारोबार में तरक्की पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। धन लाभ के योग बनेंगे। दान-पुण्य के कामों में उत्साह से भागीदारी करेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि के योग भी बनेंगे।


मकर राशि के लोगों के लिए अप्रैल सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आने वाला है। इस समय मकर राशि वालों को माता-पिता का भी साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में जो भी बाधाएं आ रहीं थीं, वह सब दूर होंगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, जो काम काफी समय से रूके थे, अप्रैल में पूरे हो सकते हैं।