2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वभाव से धैर्यवान और चतुर होते हैं भाग्यांक 2 वाले लोग, जानें अपना शुभ दिन, तारीख और महीना भी

Bhagyank 2: Know your Personality, career and future: वहीं इन अंकों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य की दशा और दिशा की स्थिति तथा जरूरत पडऩे पर कुछ उपायों से उसे सुधारने में भी मदद ली जा सकती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल की न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं भाग्यांक 2 वाले लोगों के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 08, 2023

bhagyank_do_know_personality_career_and_future.jpg

Bhagyank 2: Know your Personality, career and future: न्यूमेरोलॉजी या अंकशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन पर अंकों का पूरा-पूरा प्रभाव दिखता है। खासतौर पर मूलांक, भाग्यांक का। अंकशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक उसके संपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में बता देता है। वहीं इन अंकों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य की दशा और दिशा की स्थिति तथा जरूरत पडऩे पर कुछ उपायों से उसे सुधारने में भी मदद ली जा सकती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल की न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं भाग्यांक 2 वाले लोगों के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं।

ऐसे जानें आपका भाग्यां 2 है
आपके जन्म की दिनांक, महीना और साल के जो अंक हैं, उन्हें आपस में जोड़ें। तब तक जोड़ते रहें जब तक कि कोई एक अंक न आ जाए। जो एक अंक आत है वही आपका भाग्यांक माना जाता है। ऐसे में यदि आपकी जन्म दिनांक, जन्म का महीना और जन्म के साल का जोड़ एक अंक के रूप में 2 आता है, तो आपका भाग्यांक 2 माना जाएगा।

यहां जानें भाग्यांक 2 का व्यक्तित्व, कैसे होते हैं ये लोग
भाग्यांक 2 वाले लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। ऐसे लोगों का मन और दिमाग शांत रहता है। लेकिन कभी-कभी ये लोग उग्र भी हो जाते हैं। ये लोग अपने काम को लेकर बेहद सेंसिटिव होते हैं, लेकिन ज्यादा वक्त तक इनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ये लोग अपने काम से जल्दी ही ऊबने लगते हैं। यही इनके व्यक्तित्व का नेगेटिव पहलू भी है। इन लोगों को नौकरी और बिजनेस बार-बार बदलना पड़ता है।

स्वभाव से धैर्यवान होते हैं भाग्यांक 2 के लोग
अंकशास्त्र में भाग्यांक 2 बेहद महत्वपूर्ण अंक माना गया है। भाग्यांक 2 वाले लोग धैर्यवान होते हैं। इस अंक के लोगों प्रभावशाली, सहिष्णु, शिष्ट और उदार व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग काफी भावनात्मक और चंचल होते हैं। कई बार लोग इनके उदार व्यक्तित्व के कारण इन्हें कमजोर समझ लेते हैं, लेकिन इस तरह के लोग मौका मिलने पर अपनी योग्यता दिखाने में भी पीछे नहीं हटते। ये लोग दूसरों को समझने में भी सक्षम होते हैं। ये आध्यात्मिकता को समझने में भी सक्षम होते हैं।
दूसरों से काम लेने का हुनर भी इन्हें आता है। ये लोगों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। कठिन परिस्थितियों से निपटने में भी ये लोग राजनयिक बन जाते हैं।

ये लोग बहुत अधिक उधार लेते हैं लेकिन कई मौकों पर दिल खोलकर खर्च करना भी इन्हें आता है। यदि भाग्यांक 2 वाले लोग किसी बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो इन्हें अपने पार्टनर को अपना बिजनेस पार्टनर भी जरूर बनाना चाहिए। इनमें नेतृत्व की क्षमता होती है।

इस भाग्यांक के लोग अपने हर क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा और सजगता के साथ परिश्रम करते है। बहुत जागरूक होते हैं और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील भी रहते हैं। इनका अंतज्र्ञान बहुत मजबूत होता है। इन अंक वाले लोगों में काफी परिपक्वता, विनम्रता, स्वभाव में गहरी समझ होती है। भाग्यांक 2 के लोगों की एक पॉजिटिविटी यह भी है कि ये लोग आदर्शवादी दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं।

इन कमियों के कारण खाते हैं मात
भाग्यांक 2 के लोग काफी संवेदनशील होते हैं, इसके कारण उन्हें कई बार छोटी-छोटी बातों का बुरा लग जाता है। इस अंक वाले लोग संकोची, शर्मिले और अनिश्चितता का भाव रखने वाले होते हैं। इन्हें अपनी बातें और विचार अपने तक रखना ही पसंद होता है। इन्हें ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं होता। इन लोगों में बहुत चतुरता और चालाकपन भी देखने को मिलता है। इसीलिए कई बार ये लोग साजिशकर्ता भी बन जाते हैं।

भाग्यांक 2 के लिए शुभ दिन, महीना, तारीख
भाग्यांक 2 के लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार होता है। भाग्यांक 2 वाले लोगों के लिए शुभ महीना जनवरी, फरवरी, सितंबर और नवंबर होता है। इन लोगों के लिए शुभ तारीखें- 2, 11, 20 और 29 होती है।

भाग्यांक 2 के लिए जीवनसाथी
अंक 2 वाले लोग वफादार और सबसे अच्छे प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। समर्पित और सहायक प्रेमी होने के बावजूद, यदि इन्हें किसी भी तरह से प्यार में धोखा मिलता है, तो पार्टनर को इनके क्रोध का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग एक महान प्रेमी माने जाते हैं, इसलिए रिश्तों में हार नहीं मानते और साथी को खुश रखने की दिशा में कदम उठाते हैं। भाग्यांक 2 वाले लोग एक ऐसा साथी चाहते हैं, जो समझदार और बातचीत में निपुण हो।

भाग्यांक 2 वाले लोगों के लिए 8,9 और समान भाग्यांक वाले लोग अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। क्योंकि अंक 8 और 9 नंबर आपके स्वभाव को समझेंगे और आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। लेकिन समान अंक वाले लोगों से आप एक-दूसरे को निर्णय लेने के लिए कह सकते हैं और यह विवाद की वजह बन सकता है।

भाग्यांक 2 के लिए कॅरियर
भाग्यांक 2 के लोग अपना कॅरियर अध्यापक, जर्नलिस्ट, एकाउंटेंट, समुद्र यात्रा, शुगरमिल, कृषि विभाग, संगीत अभिनय, दंत चिकित्सा, जल सेना, फैशन डिजाइनिंग, मॉडलिंग आदि क्षेत्रों में बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:First Solar Eclipse 2023: एक दिन में दिखेंगे तीन ग्रहण, वैज्ञानिक बोले 100 साल में एक बार लगता है 'Hybrid' सूर्य ग्रहण