30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Ast 2026 Rashifal: बुध के अस्त होते ही इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और रिश्तों में बरतें सावधानी

Mercury Combust 2026: ग्रहों के सेनापति 'बुध' का तेज आज से फीका पड़ने जा रहा है, जिससे कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। बातचीत में कड़वाहट और व्यापार में घाटे से बचने के लिए जानें ज्योतिषियों की सटीक सलाह।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल

Jun 30, 2026

Mercury Combust in Gemini 2026

Budh Ast 2026 Rashifal : बुध के अस्त होने से मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकती है कड़ी चुनौती (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 30 जून 2026 को बुध (Mercury Combust 2026) सूर्य के बेहद करीब पहुंचकर अस्त हो गए हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल के अनुसार, ऐसे में Budh Ast 2026 का असर कई राशियों के नौकरी, कारोबार, निवेश और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

इन 4 राशियों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

बुध अस्त 2026 का मिथुन राशि पर असर

    मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, तो जाहिर है इस बदलाव का असर सबसे पहले आप पर पड़ेगा। ऑफिस में काम करते वक्त आगे-पीछे देखिए, क्योंकि शब्दों को लोग गलत समझ सकते हैं। सीधे-सादे बयान भी बवाल मचा सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट या बड़ा सौदा इन दिनों टाल दें।

    बुध अस्त 2026 का कन्या राशि पर प्रभाव

      कन्या राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना दिमागी तनाव बढ़ा देगा। ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है, चिड़चिड़ापन बन जाएगा दोस्त। काम-काज में खुद को इस तरह मत उलझाएं कि सेहत बिगड़ जाए खासकर पेट या स्किन में दिक्कतें हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में होशियार रहें।

      बुध अस्त 2026 का वृश्चिक राशि पर असर

        आर्थिक मोर्चे पर धैर्य की जरूरत है। सोच समझकर ही पैसे खर्च करें, वरना मासिक बजट बिगड़ सकता है। पार्टनरशिप में नुकसान का डर है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें वापसी की गारंटी नहीं। सफर करते वक्त सामान खुद ही संभालें।

        बुध अस्त 2026 का मीन राशि पर प्रभाव

          मीन राशि वालों के लिए घर और रिश्तों में थोड़ी कटुता आ सकती है। पार्टनर के साथ मन-मुटाव गहरा सकता है। इसीलिए किसी भी कागज पर बिना ठीक से पढ़े साइन न करें। बोलचाल में नरमी रखें, बहस से बचें।

          बुध अस्त 2026 के उपाय

          अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है या आप ऊपर बताई चार राशियों में से एक हैं, तो ये उपाय आपकी मुश्किलें कम कर सकते हैं

          गणेश की पूजा: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।
          दान: हरी मूंग या हरे कपड़े किसी जरूरतमंद या किन्नर को दें।
          मंत्र जाप: तुलसी की माला से ॐ बं बुधाय नमः मंत्र को 108 बार बोलें।
          गौ सेवा: हर बुधवार गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं ये काफी शुभ माना गया है।

          अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।