6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh asta 2025 : 34 दिन बुध रहेंगे अस्त, 4 राशि के व्यापारियों को पहुंचाएंगे बड़ा फायदा

Budh asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, व्यापार, शिक्षा व एकाग्रता के कारक बुध ग्रह 20 जनवरी 2025 को सुबह 5:43 बजे धनु राशि में अस्त होंगे। 24 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी 2025 को फिर से उदित होंगे।

2 min read
Google source verification
budh asta 2025

budh asta 2025

Budh asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, एकाग्रता आदि का कारक बुध ग्रह सोमवार सुबह 5.43 बजे धनु राशि में अस्त होगा। आगामी 24 जनवरी को बुध (Budh asta 2025) ग्रह का मकर राशि में प्रवेश होगा। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक खगोलीय मंडल में होने वाले इन बदलावों से आगामी दिनों में कई देशों से कारोबारी समझौते (करार) होंगे। इससे विश्व में देश की साख भी बढ़ेेगी। इसके अलावा धातु पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के भी आसार हैं।

कृष्णमूर्ति ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह के अस्त होने से चार राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Budh asta 2025 : 34 दिन ग्रहों के राजकुमार रहेंगे अस्त

पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 20 जनवरी 2025 सोमवार को सुबह 06:32 बजे अस्त हो जाएंगे। बता दें कि अस्त अवस्था में ग्रह प्रभावशाली नहीं रह जाते हैं। इसके बाद शनिवार 22 फरवरी 2025 को शाम 07:11 बजे बुध का उदय होगा। इस तरह ग्रहों के राजकुमार 34 दिन अस्त रहेंगे। इसका कुछ राशियों को फायदा होगा और कुछ को नुकसान।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 19 To 25 January: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है नया वीक, कमाई और उन्नति के खोलेगा द्वार

Budh asta 2025 : अस्त अवस्था में ही बुध करेंगे गोचर

पंचांग के अनुसार बुध अस्त अवस्था में ही 24 जनवरी को गुरु की राशि धनु से शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसका 4 राशियों को भरपूर लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां

मेष : व्यापार में मुनाफे के योग।

वृषभ : भाग्य उन्नति के साथ नए लोगों से संपर्क के योग।

मिथुन : यात्रा और दौड़ धूप से शारीरिक कष्ट संभव

कर्क : मनोबल ऊंचा रहेगा

सिंह : खर्चा बढ़ेगा, शत्रु से सावधान।

यह भी पढ़ें : Weekly Tarot Horoscope 19 to 25 January 2025 : इस सप्ताह सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत

कन्या : बुद्धि की चातुर्यता से धन लाभ बढ़ेगा

तुला : पारिवारिक सुख के साथ मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक : मित्रों, भाइयों का सहयोग बढ़ेगा

धनु : आर्थिक परियोजनाओं से लाभ बढ़ने के आसार।

मकर : कार्यकुशलता में वृद्धि से रूके काम बनेंगे।

कुंभ : धार्मिक यात्रा, खर्चा बढ़ेगा।

मीन : सामाजिक उत्थान के साथ नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा

(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक )