
Budh, Guru and Surya Will meet after 12 years, they will get good luck: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी नव ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन या राशि को बदलना ग्रह गोचर कहलाता है। ग्रहों के गोचर से कई ग्रह कई बार एक साथ आ जाते हैं और ग्रहों की युति बनाते हैं। यह युति सम्पूर्ण मानव जीवन को प्रभावित करती है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक अप्रैल के इस महीने में 12 साल बाद सूर्य, बुध और गुरु की युति बनने जा रही है। त्रिग्रहों की यह युति 22 अप्रैल को बनने जा रही है। जिसका प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर नजर आएगा। लेकिन त्रिग्रहों की युति की अवधि में 3 राशियां सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होंगी। इस दौरान इन्हें न केवल धन लाभ होगा, बल्कि इनके भाग्योदय के योग भी बन रहे हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...
मेष
इस राशि के लोगों के लिए बुध, गुरु और सूर्य की युति शुभ साबित हो सकती है। त्रिग्रहों की यह युति इस राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसीलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार बना रहेगा। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपके पारिवारिक जीवन में जो भी समस्याएं चल रही थीं, वे दूर होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। बिजनेस करने वाले नए समझौते कर सकते हैं। जो लोग पार्टनरशिप में काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
मिथुन
अप्रैल में बनने जा रही सूर्य, बुध और गुरु की युति मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकती है। दरअसल यह युति आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी आय के नए-नए माध्यम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा करेंगे। इस दौरान आपके प्रमोशन में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको उन्नति मिलेगी। त्रिग्रह की युति की इस अवधि में यदि आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। कर्ज और खर्च से जुड़ी आपकी समस्याएं इस अवधि में खत्म हो जाएंगी। इस अवधि में बैंक-बैलेंस को अच्छे से मेंटेन रखेंगे।
कर्क
इस राशि के लोगों के लिए बुध, गुरु और सूर्य की युति बेहद अनुकूल साबित हो सकती है। दरअसल यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर अपने काम से आप लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी हर मनोकामना पूरी होने का समय है। आपके कार्यों की सिद्धि का समय भी है। खासतौर से व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। त्रिग्रहों की यह युति पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको खूब लाभ दिला सकती है। लेकिन आप लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको अपने निर्णय कुछ सोच-समझ कर लेने होंगे।
Updated on:
17 Apr 2023 05:06 pm
Published on:
05 Apr 2023 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
