28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh In Janm Kundli: कुंडली में बुध की महादशा रातों-रात बदल देती है इनकी किस्मत, 17 साल में कमा लेते इतना पैसा कि पीढिय़ां पाती हैं सुख

Budh in Janm Kundli: Budh ki Mahadasha inhein bana deti hai crorepati: वहीं यदि इन लोगों पर बुध की महादशा शुरू हो जाए, तो इनकी रातों-रात किस्मत बदल जाती है। बुध की महादशा 17 साल चलती है, इन 17 सालों में बुध की शुभ स्थिति महादशा वाले लोगों को धनवान बना देती है। ऊंचा ओहदा दिला देती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ाने वाली साबित होती है। इनकी पीढिय़ां तक मौज कर लें ये लोग इस स्तर तक कमाई करने वाले बनते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कुंडली में बुध की स्थिति और महादशा के रोचक फैक्ट...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 31, 2023

budh_ki_mahadasha_in_kundli_dikhati_hai_aisa_asar.jpg

Budh in Janm Kundli: Budh ki Mahadasha inhein bana deti hai crorepati: कुंडली में बुध की स्थिति के बाद आज हम पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानेंगे कुंडली में बुध की महादशा हो तो कैसे फल मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक बुध 25 दिन के समय के अंतराल पर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, धन, व्यापार, संवाद, तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। जिसकी कुंडली में बुध की स्थिति शुभ होती है या उच्च होती है और शुभ फल देने वाली होती है, तो वह व्यक्ति तेज बुद्धि का स्वामी होता है। उसकी तर्क शक्ति कमाल की होती है। ऐसे लोग बिजनेस में शानदार कमान वाले होते हैं। वहीं यदि इन लोगों पर बुध की महादशा शुरू हो जाए, तो इनकी रातों-रात किस्मत बदल जाती है। बुध की महादशा 17 साल चलती है, इन 17 सालों में बुध की शुभ स्थिति महादशा वाले लोगों को धनवान बना देती है। ऊंचा ओहदा दिला देती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ाने वाली साबित होती है। इनकी पीढिय़ां तक मौज कर लें ये लोग इस स्तर तक कमाई करने वाले बनते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कुंडली में बुध की स्थिति और महादशा के रोचक फैक्ट...

17 साल चलती है बुध की महादशा
ज्योतिष शास्त्र में बुध की महादशा को बेहद शुभ माना गया है। बुध की महादशा किसी भी व्यक्ति पर 17 साल तक चलती है। 17 साल की इस अवधि में बुद्धि, संवाद शैली, उसकी रचनात्मकता, बिजनेस, आर्थिक स्थिति पर बड़ा ही शुभ और शानदार असर पड़ता है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब कुंडली में बुध शुभ स्थिति में, उच्च स्थिति में हों। तो ऐसा व्यक्ति 17 साल में जिंदगी को ऐश-ओ-आराम से जीता है। खूब धन कमाता है। कला, बुद्धि के दम पर खूब नाम, शोहरत और धन कमाता है। इस दौरान उसकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर उड़ान भरती है।

ये भी पढ़ें:Astrology: कुंडली में 6 साल तक रहती है सूर्य की महादशा, किन लोगों को देती है पद-प्रतिष्ठा, किन्हें करती है परेशान

यदि कुंडली में कमजोर हो बुध की स्थिति
यदि कुंडली में कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में हों, तो बुध की महादशा का ऐसे लोगों पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। यानी इन 17 सालों में व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित बनी रहती है। ये लोग इस अवधि में अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इन्हें सही निर्णय लेने में परेशानी होती है। इनकी बातचीत की कल का कौशल कमजोर पड़ जाता है। बिजनेस में इन्हें घाटा उठाना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है।

बुध कमजोर हों तो बुध की महादशा में करें ये उपाय
यदि कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो, बुध की महादशा के दौरान कई तरह के कष्ट और नुकसान झेलने पड़ते हैं। ऐसे में व्यक्ति को बुध संबंधी उपाय करने चाहिएं...

- हर बुधवार को गाय को चारा खिलाएं।
- हर बुधवार को बुध ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें।
- विशेषज्ञ को अपनी कुंडली दिखाकर और उनसे सलाह लेकर पन्ना रत्न धारण करें।
- हरे रंग के कपड़े पहनें।
- भोजन में हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
- बुध ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें।

ये भी पढ़ें:जन्मकुंडली में बुध की स्थिति बनाती है दुनिया भर में मशहूर, जानें कैसे देखा जाता है बुध का प्रभाव