2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

budh gochar 2023: बुध करेंगे राशि परिवर्तन, मकर राशि में प्रवेश से इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि बुध का मकर राशि में प्रवेश (budh gochar 2023) किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें बुध के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलने जा रहा है। देखें किसे मिलने जा रही है सफलता...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Feb 01, 2023

budh_ka_makar_rashi_me_gochar.jpg

(budh gochar 2023) फरवरी के इस माह में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को ग्रह का गोचर कहा जाता है। इस माह में सबसे पहले बुध राशि परिवर्तन करेंगे। वे 7 फरवरी 2023 को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 7 फरवरी से वे 27 फरवरी 2023 तक मकर राशि में ही विराजेंगे। इसके बाद बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बताते चलें कि जिस तरह सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं, वैसे ही बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, वह व्यक्तिबेहद बुद्धिमान होता है और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि बुध का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें बुध के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलने जा रहा है। देखें किसे मिलने जा रही है सफलता...

बुध के मकर राशि में गोचर से इन राशियों के लोगों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार...

मेष को पदोन्नति के प्रबल योग (budh gochar 2023)
बुध के गोचर से मेष राशि के जातकों का समय बेहद शुभ रहना वाला है। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर बड़ी उपलब्धि मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल योग बन रह हैं। पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

ये भी पढ़ें:कुंडली में इन ग्रहों की कमजोर स्थिति करवा देती है ब्रेकअप, इन ज्योतिषीय उपायों से फिर संवर जाएगा रिश्ता

ये भी पढ़ें:अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझ लें मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

सिंह राशि को मिलेगी प्रशंसा (budh gochar 2023)
सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हर क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी बातों की प्रशंसा होगी। कॅरियर में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।

तुला राशि को मिलने वाला है हर सुख (budh gochar 2023)
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। इन्हें हर प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। इनकी धन प्राप्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। इन्हें इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कहीं प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ है। कार्यों में सफलता के योग हैं।

धनु राशि का बढ़ेगा बैंक बैलेंस (budh gochar 2023)
बुध गोचर से धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इनका बैंक बैलेंस बढऩे वाला है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें:Mahashivratri 2023: इस महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं विशेष संयोग, आपकी पूजा-अर्चना से जल्दी खुश हो जाएंगे भोलेनाथ
ये भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित होंगी शालिग्राम पत्थर से बनी भगवान राम और सीता की प्रतिमा