21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए लोहे का छल्ला, कर देगा हालत खराब

Do not Wear Iron ring in these conditions, Shani Dev will be angry: यही कारण है कि यह लोहे का छल्ला कभी-कभी मुश्किलें कम करने के बजाय बढ़ा देता है और कभी-कभी तो हालात बद से बदतर भी कर देता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को लोहे का छल्ला भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। वहीं जिन्हें पहनना है, तो उन्हें किन नियमों का पालन करना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 08, 2023

do_not_wear_iron_ring_in_these_conditions_shani_dev_will_be_angry.jpg

Do not Wear Iron ring in these conditions, Shani Dev will be angry: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय प्रिय ग्रह माना जाता है। यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं बुरे कर्म करने वाले लोगों को यह ग्रह दंडित भी करता है। इसीलिए कुंडली में शनि की ढैया, साढ़ेसाती, दशा, महादशा या अंतर्दशा के दुष्प्रभाव नजर आते हैं। लोग इन्हें कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है हाथों में लोहे का छल्ला पहनना। लेकिन हाथ में इस छल्ले को धारण करने से पहले इसके नियम जानने की तकलीफ कोई नहीं करता। यही कारण है कि यह लोहे का छल्ला कभी-कभी मुश्किलें कम करने के बजाय बढ़ा देता है और कभी-कभी तो हालात बद से बदतर भी कर देता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को लोहे का छल्ला भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। वहीं जिन्हें पहनना है, तो उन्हें किन नियमों का पालन करना चाहिए।

जानें किन्हें नहीं पहनना चाहिए लोहे का छल्ला

- जिन लोगों की कुंडली में बुध, सूर्य और शुक्रग्रह एक साथ हों, तो ऐसे लोगों को लोहे का छल्ला पहनने से फायदे की जगह हानि देने वाला साबित होगा। ग्रहों की ऐसी स्थिति में व्यक्ति को लोहे नहीं बल्कि चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के 12वें भाव में बुध और राहु एक साथ हो या फिर दोनों अलग-अलग भाव में नीच स्थिति में हों, तो लोहे का छल्ला बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। वहीं अगर कुंडली में राहु और बुध की स्थिति मजबूत है, तो लोहे का छल्ला पहनने से ऐसे लोगों को लाभ ही लाभ मिल सकता है।

- जिन लोगों की कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, तो उन लोगों को भी लोहे का छल्ला पहनने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में लोहे का छल्ला पहनने से शनि की स्थिति बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:Feng Shui: घर में भूलकर भी ऐसे न रखें लाफिंग बुद्धा, वरना कर देगा बर्बाद