17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Auspicious Dream: ये सपने बताते हैं आने वाले है अच्छे दिन, प्रमोशन, इंक्रीमेंट, कीर्ति, यश और मिलने वाला है सबकुछ

Dream meaning, Auspicious dream, lizard in dream, shopping in dream: आपको बता दें कि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो देखने में तो भयानक लगते हैं लेकिन, वे सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं। उनका जीवन पर ऐसा असर पड़ता है कि आपकी पूरी लाइफ बदल जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं समुद्र शास्त्र के मुताबिक कौन से सपने देते हैं भविष्य में खुशहाली के संकेत... हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित हैं...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 01, 2023

dream_meaning_in_hindi_auspicious_dream_lizard_in_dream.jpg

Dream meaning, Auspicious dream, lizard in dream, shopping in dream: मानव जीवन में सपने देखना भले ही एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है। लेकिन समुद्र शास्त्र में आपके सपने महज एक प्रक्रिया नहीं बल्कि आपके भविष्य का संकेत भी माने जाते हैं। प्राचीन समय में राजा-महाराज अपने शासन काल में स्वप्न विशेषज्ञों को दरबार में नियुक्त रखते थे। ताकि उन्हें जो सपना आए उसके बारे में वे सही से जान सकें, उसके रहस्य को समझ सकें। अवचेतन मन से देखे गए कुछ सपने आपके होठों पर मुस्कराहट ला देते हैं और कुछ सपने आपकी चिंता बढ़ाने वाले साबित होते हैं। यानी समुद्र शास्त्र के मुताबिक आपका हर सपना कुछ कहता है। आपको बता दें कि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो देखने में तो भयानक लगते हैं लेकिन, वे सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं। उनका जीवन पर ऐसा असर पड़ता है कि आपकी पूरी लाइफ बदल जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं समुद्र शास्त्र के मुताबिक कौन से सपने देते हैं भविष्य में खुशहाली के संकेत... हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित हैं...

सपने में तेज धूप देखना
समुद्र शास्त्र के मुताबिक आप यदि सपने में तेज धूप देख रहे हैं तो, आपको खुश होना चाहिए। दरअसल इस सपने का अर्थ है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने जा रहा है। कहीं से अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।

सपने में खुद को टोपी पहनते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को टोपी पहने हुए देखते हैं तो यह सपना दर्शाता है आपको जल्द ही लाभ होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे वाला है। जल्द ही आप नए लोगों से मिलेंगे जो आपको आगे बढ़ाने और लाभ देने वाले होंगे। यह सपना बताता है कि आपका मान-सम्मान भी बढऩे वाला है।

सपने में खरीदारी करते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को बाजार में खरीदारी करते हुए देखते हैं, तो यह सपना भी आपके लिए बेहद शुभ सपना है। इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में आपके लिए सब कुछ अच्छा होने वाला है। आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलने वाली है। लाभ और उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

सपने में उड़ान भरते हुए देखना
सपने में यदि आप खुद को हवाई जहाज में उड़ते हुए देख रहे हैं तो यह भी आपके लिए मुस्कराने वाला सपना ही है। इसका मतलब है कि आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं और आने वाला समय आपके लिए सुख-समृद्धि देने वाला समय होगा। वहीं आप जल्द ही सफलता की सीढिय़ां चढऩे वाले हैं।

सपने में खुद को ठिठुरते देखना
सपने में यदि आप खुद को ठिठुरते हुए देखते हैं, तो समुद्र शास्त्र कहता है कि आपके साथ सब शुभ होने वाला है। आपके आने वाले दिन अच्छे होने वाले हैं। अब आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सफलता निश्चित है।

सपने में छिपकली देखना
सपने में छिपकली को देखना भी समुद्र शास्त्र में एक शुभ सपना माना गया है। यह सपना दर्शाता है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। आपको जल्द ही और अचानक धन लाभ होने वाला है। आपके घर-परिवार में सुख-शांति आने का समय है। वहीं छिपकली का सपना शत्रुओं से निजात का संकेत भी देता है।

सपने में नौकरी से छंटनी होते देखना
सपने में यदि आपको ऑफिस में छंटनी होते दिखाई दे तो यह सपना भी खुश करने वाला है। इसका मतलब है कि आपका प्रमोशन होने वाला है। हो सकता है आपको बेहतर और नए अवसर भी मिलें। वहीं यह सपना आपके जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव लाने वाला भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:Feng Shui Tips: डूबते बिजनेस से हैं डिप्रेस, तो आज से ही ट्राय करें फेंगशुई के ये टिप्स, फिर से शुरू हो जाएगी तरक्की