9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

February Ekadashi Date 2026: फरवरी के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां देखे डेट और महत्व

February Ekadashi Date 2026: हर महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक एकादशी शुक्ल पक्ष और दूसरी एकादशी कृष्ण पक्ष में पड़ती है। ऐसे में चलिए जानते हैं फरवरी के महीने में एकादशी का व्रत कब- कब रखा जाएगा। यहां नोट करें विजया और आमलकी एकादशी की डेट।

2 min read
Google source verification
February Ekadashi Date 2026

istock

February Ekadashi Date 2026: एकादशी व्रत का शास्त्रों में बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत सबसे उत्तम व्रत में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार एकादशी का व्रत करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सारे पापों का नाश होता है। एकादशी का व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी और विष्णु जी एक पूजा विधि-विधान से की जाती है। फरवरी के महीने में विजया और आमलकी नामक एकादशी का व्रत किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों एकादशी की सही तिथि और महत्व के बारे में।

फरवरी एकादशी तिथि 2026

कब रखा जाता है विजया एकादशी का व्रत
विजया एकादशी का व्रत हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। विजया एकादशी के दिन श्री हरि की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस व्रत के तप से विजय की प्राप्ति भी होती है।

विजया एकादशी डेट और शुभ मुहूर्त 2026
फरवरी के महीने में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में फरवरी में विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।

कब रखा जाएगा आमलकी एकादशी का व्रत
आमलकी एकादशी का व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। आमलकी एकादशी के दिन खासतौर विष्णु जी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से साधक के सारे कष्टों का नाश होता है और उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

आमलकी एकादशी डेट 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत 27 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।

Frequently Asked Questions